कौही के स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक करने उमड़े श्रद्धालु , बोलबम ओम नमः शिवाय हर हर महादेव जयकारे से गूंजे शिवालय

पाटन। दुर्ग जिला के खारुन नदी तट पर स्थित धर्मस्थल कौही स्वयंभू भगवान शिव लिंग का सावन के अंतिम सोमवार को दर्शन करने के लिए दुर्ग जिला सहित समीपस्थ धमतरी ,रायपुर, बालोद ,जिला के श्रद्धालुओं की भीड़ काफी संख्या में उमड़ पड़ी ,दूर-दूर से बोलबम कावर यात्री श्रद्धालु भी पहुंचे थे जिसके द्वारा लगाए गए बोल बम ,ओम नमः शिवाय ,हर हर महादेव जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।
दुर्ग जिले के अंतिम छोर में बसें रानीतराई के समीपस्थ ग्राम कौही में विराजमान स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन के लिए पूरे सावन माह श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है वही सावन के अंतिम सोमवार होने के कारण सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ बहुत अधिक रही लोग पैदल ही अपने भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए बच्चे ,बूढ़े ,जवान, महिला ,पुरुष सभी पूरी श्रद्धा के साथ धर्म स्थल कौही मंदिर पहुंच जल अभिषेक, पूजा अर्चना ,हवन पूजन की । जिससे एक मेला के रूप में नजारा देखने को मिलता है यही आलम 16 अगस्त सोमवार को यहां लोग में सुबह से ही बोल बम कावड़ियों सहित भक्तों की भीड़ जुटने शुरू हो गई थी। निर्धारित समय पर पंडित संजीव तिवारी गुजरा वाले ने हर साल की तरह पूरे विधि विधान से शिवलिंग का दुग्ध व जलाभिषेक किया । हवन पूजन आरती के साथ पूजा संपन्न हुई जिसके बाद फिर पुड़ी प्रसादी का भी वितरण श्रद्धालुओं में किया गया , इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा बोल बम ,ओम नमः शिवाय मंदिर परिसर गुंजायमान रहा । बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर सुख शांति और समृद्धि का मन्नते की । दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर समिति द्वारा सभी प्रकार के सुविधाएं प्रदान किया गया था ।हवन पूजन में महाकाली हनुमान मंदिर परिसर समिति के अध्यक्ष योगेश्वर साहू, दौलत राम देवांगन , सुखित राम ,माधव राम साहू ,कन्हैया साहू, सुनीता यादव , उकेश साहू ,राजेश साहू ,निर्मल जैन धनराज साहू ,मुकेश साहू ,धनुष देवांगन , अनिरुद्ध देवांगन , हेमलाल साहू , एम एल चंद्राकार सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण व श्रद्धालुजन उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *