जिला सहकारी केंद्रीय बैक के अध्यक्ष ने एक माह की रिपोर्ट कार्ड सौंपी

पाटन। जिला सहकारी केंदीय बैक दूर्ग के अध्यक्ष जवाहर वर्मा को अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किये गुरुवार को एक माह पूरा हो गया।उन्होंने एक माह का रिपोर्ट कार्ड मुख्य्मंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल को सीएम हाउस भिलाई तीन जाकर सौंपा है।जिसमे प्रति दिन एक सोसाइटी के दौरा कार्यक्रम का उल्लेख। दुर्ग, बालोद व बेमेतरा के किसानों की समस्या के जमीनी स्तर पर हल के अलावा बैक के द्वारा किये गए उल्लेखनीय कार्यों का उल्लेख किया गया है। श्री वर्मा ने बताया कि छग के मुख्यमत्री भूपेश बघेल की नरवा ,गरबा घूरवा बारी व गौठान योजना के क्रियानवयन के लिये किये जाने वाले कामो का भी उल्लेख किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *