गोस्वामी तुलसीदास जी जयंती भनसुली (के) में मनाई गई



पाटन।विकासखंड के ग्राम भनसुली (के) में गोस्वामी तुलसीदास जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, अध्यक्षता दिनेश साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन, विशेष अतिथि पुरन साहू, डॉ के के साहू, गैदलाल डहरिया,रामनारायण साहू अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर अतिथियों एवं मानस मर्मज्ञ के द्वारा किया गया।जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू  ने कहा कि बचन मन छाड़ि छलु जब लगि जनु न तुम्हार।तब लगि सुखु सपनेहुँ नहीं किएँ कोटि उपचार।भावार्थ जब तक कर्म, वचन और मन से छल छोड़कर मनुष्य भगवान के शरण में नहीं जाता , उनका दास नहीं हो जाता, तब तक करोड़ों उपाय करने से भी, स्वप्न में भी वह सुख नहीं पाता। इस मौके पर उन्होंने  स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर बधाई प्रस्तुत किए।जनपद सभापति दिनेश साहू  ने तुलसी दास जी की जयंती पर प्रकाश डालते हुए हमेशा हमें सतमार्ग पर चलने की बात कही।कार्यक्रम में पूरन साहू, गैंदलाल डहरिया,भुवन साहू,मन्ना पटेल ने भी उद्बोधन प्रस्तुत किए। सुर सरगम मानस,जय मां लक्ष्मी महिला मानस,आदर्श मानस मंडली ने अपनी सराहनीय प्रस्तुति दिए।इस अवसर पर रामचरण साहू,भुवन बढ़ई,सुंदर साहू,हितेश  विश्वकर्मा, शशि साहू, सदाराम बंजारे, सोनू साहू, रुखमणी यादव, कमला यादव, टिकेश्वरी साहू, ममता साहू, बासनी साहू,नीरज साहू, बिसोहा बढ़ई,मंगल निर्मल,बुधु लाल साहू,संतराम, मंथिर साहू,बालमुकुंद साहू,राजेश,हरीश सांडिल,कमलेश साहू सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *