रानितराई अंचल में 75 वीं स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

रानितराई। अंचल में स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ बड़े धूमधाम से मनाया गया। कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए रैली नहीं निकाली गई लेकिन ग्राम के प्रमुख जनों के द्वारा सरकारी भवनों पंचायतों में कम संख्या में उपस्थित होकर झंडारोहण किया गया । रानीतराई ग्राम पंचायत में झंडारोहण सरपंच निर्मल जैन के द्वारा किया गया , जयस्तंभ में झंडारोहण नवल वर्मा के द्वारा किया गया , शासकीय लक्ष्मीबाई हाई स्कूल में प्राचार्य सी एल साहू द्वारा, शासकीय कन्या हाई स्कूल में ललित ठाकुर द्वारा, प्राथमिक विद्यालय में सरपंच निर्मल जैन द्वारा, वीर नारायण सिंह चौक में व्यापारी संघ उपाध्यक्ष शीतल कुमार देवांगन द्वारा, औसर रोड तिरंगा चौक में व्यापारी संघ अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन द्वारा, पारधीपारा चौक में धनराज साहू द्वारा ,सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष रमन टिकरिहा द्वारा ,सिंचाई विभाग में सब इंजीनियर रोहित झा द्वारा ,आंगनबाड़ी केंद्रों में पंच मंजू लता अंगारे द्वारा ,थाना परिसर में थाना प्रभारी मनोज प्रजापति द्वारा ,अस्पताल में टाटा लहरी द्वारा झंडारोहण किया गया ,वही अंचल के ग्राम पंचायतों में भी पंचायत के सरपंच द्वारा डिडगा में सरपंच ममता ठाकुर , असोगा सरपंच अशोक रिंगवानी , कौही सरपंच श्रीमती मनोरमा टिकरिहा द्वारा, औसर सरपंच तेज बहादुर खरे द्वारा, रेंगाकठेरा सरपंच चंद्रशेखर वर्मा द्वारा , ओदरागहन सरपंच जिनेश जैन , बीजाभाठा सरपंच रामनाथ साहू द्वारा झंडारोहण कर मिष्ठान का वितरण किया गया ।

सरपंच का किया ग्रामीणों ने सम्मान
रानीतराई पंचायत में ग्रामीणों युवाओं द्वारा सम्मान समारोह का भी आयोजन जयस्तम्भ में पूर्व सरपंच दाऊ मंगलसिह टिकरीहा की स्मृति व पुण्यतिथि में किया गया जिसमे रानीतराई के युवा सरपंच निर्मल जैन को उनके दो साल के सफलतम कार्यकाल के लिए शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया व आर एस वर्मा पंप ऑपरेटर को सेवानिवृत्त होने व रानीतराई में ही 30 वर्षो तक सेवा देने पर सम्मान दिया गया । इस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य अशोक शर्मा , छबि विश्वकर्मा ,नीलमणि साहू ,जितेंद्र शुक्ला ,कामता ठाकुर ,प्रशांत तिवारी ,शीतल देवांगन , जुगन विश्वकर्मा ,संतोष विश्वकर्मा , सहित ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *