-छुरा* गरियाबंद जिले के छुरा विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम मड़ेली (खड़मा) सबस्टेशन में बने नवीन विद्युत कार्यालय भवन का लोकार्पण समारोह राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस एवं तुलसी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मा. श्रीमती मति लगनी अवध राम साहू(जनपद सदस्य, जनपद पंचायत छुरा), अध्यक्षता प्रेमाराम कंवर (सरपंच ग्रा.पं.खड़मा), विशेष अतिथि अवध राम साहू (पू.जनपद उपाध्यक्ष), अशोक (मख्खू) दीक्षित (छुरा) के करकमलों से सम्पन्न हुआ। के पश्चात मुख्य अतिथियों का स्वागत फूल माला व गुलाल से किया गया। जनपद सदस्य लगनी साहू ने लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सालभर के दौरान कोरोना महामारी की पहली और दूसरी लहर ने हमारे सामने बहुत से कठिन चुनौतियां खड़ी की, लेकिन हमारे संकल्प को डिगा नहीं सकी। श्रीमति साहू जी ने कहा स्वतंत्रता दिवस एवं तुलसी जयंती के पावन अवसर से अंचल के लोगों को नवनिर्मित विद्युत कार्यालय भवन से सुविधाएं प्राप्त होंगी। इधर उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बिजली से संबंधित सारे शासकीय कार्य के लिए विद्युत कार्यालय भवन का निर्माण किया गया है, बिजली से संबंधित सारे शासकीय कार्य अधिकारी, कर्मचारी के माध्यम से होगा। अवध राम साहू इस आयोजन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों के लिए सजग प्रहरी की तरह काम करतें रहेंगे। इस अवसर पर प्रमोद शर्मा, निधि राम ध्रुव, त्रिलोचन साहू,गौकरण धृतलहरे, प्रकाश सिन्हा,तिलेन्द्र कुमार साहू एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जनपद सदस्य लगनी अवध राम साहू ने नवीन विद्युत कार्यालय भवन का लोकार्पण किया
