दुर्ग। शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज रायपुर से सेवा निवृत्त प्रो डॉ एच आर पटेल का निधन 13 अगस्त को बड़ोदरा में अपने पुत्र के यहां हुआ। स्वर्गीय डॉ एच आर पटेल ने लंबे समय तक अपनी सेवाएं शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय रायपुर में दी, अपने समय में माइनिंग के एक्सपर्ट माने जाते थे। छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज राजपत्रित अधिकारी संघ की संरक्षक सदस्य डॉ ममता पटेल के पिताजी थे, एसोसिएशन के सदस्यों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। एसोसिएशन के द्वारा दिए शोक संदेश में, स्व डॉ एच आर पटेल की दिवंगत आत्मा को शांति हेतु श्रृद्धांजलि दी। एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे, हर्षल मोहिते, डॉ शैलेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा एवं सतीश कुमार ठाकुर ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। शंकर वराठे ने डॉ एच आर पटेल को एक महान शिक्षक बताया।
प्रो एच आर पटेल के निधन पर एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि
