युवा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए शुभम

देवरीबंगला / परमेश्वरी भवन आमापारा बालोद मैं जिला देवांगन समाज के पदाधिकारियों का चुनाव आम सहमति से किया गया। चुनाव अधिकारी भावसिंह देवांगन, सहायक अधिकारी बैनीराम देवांगन, बीरेंनद्र देवांगन, टहल सिंह देवांगन, किशन लाल देवांगन थे। नए पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। समाज के अन्य पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिले के सामाजिक एवं अन्य प्रकोष्ठ ओं के पदाधिकारियों ने युवा प्रकोष्ठ के निर्वाचन पर संतोष व्यक्त किया निर्वाचन के पश्चात शुभम देवांगन ने कहा कि युवा वर्ग समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर सामाजिक प्रतिष्ठा को बरकरार रखें उन्होंने ने समाज के युवाओं को रचनात्मक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन भरवाया गए थे। कई पदों के लिए इक्के दुक्के ही नामांकन आए। आपसी सहमति से नाम वापिस करवा कर अन्य पदों में भी निर्विरोध चयन किया गया। चुनाव बालोद के परमेश्वरी भवन में संपन्न हुआ। समाज की जिला की जिम्मेदारी मिलने के बाद युवा प्रकोष्ठ की नई टीम समाज के लिए तन मन धन तथा मेहनत और लगन से समाज हित मे कार्य करेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *