सांसद विजय बघेल ने सेलूद बावाकुटी में किया ध्वजारोहण

पाटन। 75 वीं स्वतंत्रता दिवस समारोह केे अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो की भूमि ग्राम सेलूद में महिला सदन बावाकुटी में ध्वजा रोहन का कार्यक्रम किया गया । ध्वजा रोहन के मुख्य अतिथि दुर्ग लोक सभा सांसद विजय बघेल , जिला सदस्य श्री हर्षा लोकमनी चंद्राकर और ग्राम सेलूद की सरपंच श्रीमती खेमिन साहू थी। ध्वजा रोहन दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल के द्वारा किया गया । ध्वजा रोहन के पश्चात सांसद श्री बघेल ने देश के आजादी के लिए शहीद हुवे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो को याद करते हुवे नमन किया । सांसद श्री बघेल इस दौरान तिरंगा रैली में भी शामिल हुए ग्रामीणों के साथ पैदल हाईस्कूल मैदान पहुंचे जहा महिला स्व सहायता समूह द्वारा महिलाओं के लिए विशेष खेल महोत्सव का आयोजन किया गया था । खेल महोत्सव के प्रारभ होने से पहले ग्राम के नागरिकों द्वारा सांसद का सम्मान किया गया । कार्य क्रम के शुरुवात में महिला सेवा समिति के द्वारा छत्तीसगढ़ की राजकीय गीत अरपा पैरी के धार का गायन किया गया। उसके पश्चात श्रीमती सीमा ठाकुर समहू की महिलाओं द्वारा मनमोहक सुवा नृत्य किया गया । सेविका स्व सहायता महिला समूह द्वारा सभी अतिथियों का शाल ,श्री फल और छत्तीसगढ़ माहतारी का तैलचित्र भेट कर सम्मान किया गया l उसके बाद सांसद विजय बघेल ने गोला फेंककर खेलकूद प्रतियोगिता की शुभारंभ किया गया l जिसमे महिलाएं बड़े उत्साह के साथ प्रतिभागी बनकर शामिल हुवे।

महिलावो के द्वारा गोला फेंक, भाला फेंक, कुर्सी दौड़, मोमबत्ती जलावो, गोली चम्मच दौड़, सुई धागा दौड़, आलू दौड़ मटका फोड़ जैसे खेलकूद का आनंद लिया गया l सभी जितने वाले प्रतिभागियों को सेविका स्वसहायता समूह की ओर से पुरुस्कृत किया गया l इस अवसर पर श्रीमती हर्षा चंद्राकर ने आजादी के पचहत्तर वर्ष गांठ पर पचहत्तर बंच्चो को पेन और चॉकलेट का वितरण किया l

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा उत्तर मंडल के अध्यक्ष लोकमनी चंद्रकार, भाजपा पाटन मध्य मंडल अध्यक्ष और ग्राम सेलूद के पूर्व सरपंच खेमलाल साहू , शक्ति केंद्र सयोजक रमेश देवांगन ,ग्राम प्रमुख सुरेंद्र बंछोर, आशीष शर्मा, राजा पाठक , नंद कुमार तिवारी, राजेश वर्मा, पोसुराम निर्मलकर, मनोज साहू, टीकाराम देवांगन, कोमल चंद्रकार, नंद कुमार तिवारी, शाहिद चौहान, चंद्रवती कुर्रे, गीता साहू, विना साहू, सीता बंछोर, विमला साहू, देवला साहू, नंद ठाकुर, गोविंद साहू, हरीश डहरिया, टामनलाल साहू ,राजेन्द्र वर्मा, मदन वर्मा लवण बंजारे, कृष्ण कुमार साहू, अशोक जैन, कलेश्वर शुक्ला, यशवंत सेन, प्रकाश साहू, मुकतु राम साहू, हितेश साहू, कुलदीप साहू, सुनीता सेन, कीरण सोनवानी, केवरा साहू, संगिता ठाकुर, भोज साहू, अनिता यादव, पीताम्बरी साहू, सुनीता ठाकुर, फगेश्वरी ठाकुर, शैल साहू, डिलेश्वरी देवांगन, झगर खूंटियारे, देवकी साहू, खेमिन साहू, अरुण साहू, देवकी यादव, गूँजेश्वरी बंछोर, सुनीता कुर्रे, सुनीता वर्मा, सावित्री साहू सोना यादव, चितरेखा साहू, सुरेखा साहू सुरेखा ठाकुर, वंदना साहू नरोत्तम साहू रामानुज साहू, कृष्णा साहू, सहित महिलाएं पुरुष बच्चे उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *