पाटन। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा विगत दिनों पाटन तहसील के सभी इकाइयों में त्रिवार्षिक चुनाव सम्पन्न करवाने हेतु अधिसूचना जारी की गई थी। तहसील साहू संघ के निर्देशानुसार परिक्षेत्रीय साहू संघ तेलीगुंडरा द्वारा सभी स्थानीय इकाइयों में आज 15 अगस्त से स्थानीय इकाइयों में त्रिवार्षिक चुनाव की प्रकिया शुरू की गई।

तेलीगुंडरा परिक्षेत्र के ग्राम तरीघाट में चुनाव पर्यवेक्षक तहसील साहू संघ पाटन उपाध्यक्ष एवँ मन्दिर निर्माण समिति के संयोजक दिनेश साहू, सह पर्यवेक्षक भुवन साहू, एवं जिला प्रतिनिधि गंगादीन साहू की उपस्थिति में चुनाव सम्पन्न हुआ । जिसमें अध्यक्ष शशीधर साहू, उपाध्यक्ष छगन लाल साहू, श्रीमती चंद्रिका साहू को चुना गया। चुनाव के बाद अध्यक्ष शशीधर साहू द्वारा परिक्षेत्रीय प्रतिनिधि छत्रपाल साहू, सहसचिव श्रीमती माया साहू, संयोजक युवा प्रकोष्ठ रूपेश साहू, महिला प्रकोष्ठ संयोजिका चंद्रिका साहू, संगठन सचिव अशोक साहू, टिकेश्वरी साहू, प्रचार सचिव ओमप्रकाश साहू, रेखा साहू, सचिव डाकवर साहू, कोषाध्यक्ष बेदराम साहू, संरक्षक यशवंत साहू, सलाहकार देवनारायण साहू को मनोनीत किया गया।
