पाटन। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत सेलूद के पंचायत भवन में सरपंच श्रीमति खेमिन साहू ने ध्वजा रोहन कर आजादी के दीवानों को नमन किया व सबको बधाई एवं शुभकामनाये प्रेषित किया l
ब्लाक के सबसे बड़े ग्राम सेलूद में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत द्वारा निर्माण किए गए सामुदायिक शौचालय और कचरा प्रबंधन सेगरीगेशन यार्ड का संचालन हेतु स्वछताग्राही गृहलक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह को हस्तांतरण किया गया साथ में कचरा इकट्ठा करने हेतु एक रिक्शा भी प्रदान किया गया, इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा, सरपंच खेमिन साहू, जनपद सदस्य खिलेश मार्कण्डेय, पूर्व सरपंच खेमलाल साहू, सुरेंद्र बंछोर, अध्यक्ष सत्यभामा बंछोर, वार्ड पंच राधा देवांगन, त्रेविनी कश्यप, गोविंद साहू, तामसेन, प्रणय टिकरिहा, रवि पटेल, शुशील ठाकुर, सीता बंछोर, बिमला साहू, उर्वशी बंछोर , संदीप वर्मा, रेणुका कुर्रे, हेमा देवांगन सहित समूह की महिलाए उपस्थित रहे l
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत सेलूद में किया गया सामुदायिक शौचालय और सेगरीगेशन यार्ड का हस्तांतरण
