स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव में जन गण मन एवं देशभक्ति गीत गाकर भाग लिया एसोसिएशन के सदस्यों ने।


दुर्ग। छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज राजपत्रित अधिकारी संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए बधाई दी। एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे एवं संयोजक डॉ रचना सिंह ने बताया कि एसोसिएशन के सदस्यों ने भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव जन गण मन गायन के सबसे बड़े अभियान में जुड़ने के लिए एसोसिएशन के सदस्यों ने राष्ट्र गान एवं देशभक्ति गीत गाए। जन गण मन अधिनायक जय हे, को तृणा बनर्जी, गौरव गुप्ता, प्रियंका मिश्र चंदानी, हरेंद्र खांडे, के सुमित्रा, श्रुतिका शर्मा, अंशु प्रीति, विनय मिश्रा एवं विकास कुमार साहू ने गाया। सदस्यों ने देशभक्ति गीत भी गाए। शासकीय पोलिटेकनिक बिलासपुर के विकास कुमार साहू ने, ए वतन वतन मेरे आबाद रहे तू, इसी संस्था के हरेंद्र खांडे ने बांसुरी की धुन बजा कर, संदेशे आते हैं गाया, पोलिटेकनिक सुकमा के गौरव गुप्ता, गजेंद्र देवांगन, गोविंद प्रसाद वर्मा, केदार सिदार ने, दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए ( कर्मा फिल्म), के सुमित्रा शासकीय पॉलीटेक्निक नारायणपुर ने, ऐ वतन वतन मेरे को गाया, पोलिटेकनिक खैरागढ़ की सुलेखा कुजूर, रोशनी ताम्रकार, एवं अंशु प्रीति ने, संदेशे आते हैं, देशभक्ति गीत गाकर समां बांधा है। इसी कड़ी में तृणा बनर्जी ने, कर चले हम फ़िदा जानो तन साथियों अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो गीत गाया, वंदे मातरम को श्रुतिका शर्मा शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक रायपुर ने स्वर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *