शहीद के परिजनों से कलेक्टर एवं एस.पी. ने की आत्मीय बातचीत ,,जिला प्रशासन को अपना ही परिवार समझे-कलेक्टर

लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद —स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गरियाबंद जिले के शहीद परिवारों से जिला प्रशासन ने आत्मीयता से चर्चा कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान भी किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन के पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में कलेक्टर निलेश क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने जिले के शहीद परिवारों से बातचीत की। जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर क्षीरसागर ने कहा कि शहीद परिवार अपने आप को अलग ना समझें बल्कि अपने परिवार की तरह ही जिला प्रशासन को भी अपना समझें। कलेक्टर ने कहा कि हम आपके दुख दर्द में बराबर के सहभागी हैं, कोई भी समस्या होने पर बेझिझक बात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन उनकी समस्याओं का समाधान ततपरता से कार्य करेगी। पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने कहा कि देश और समाज के लिए कुर्बान हुए शहीदों के परिवारों के साथ पुलिस प्रशासन हर कदम पर उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या होने पर हमसे तत्काल संपर्क कर सकते हैं । उन्होंने कहा कि पुलिस उनकी समस्याओं को प्रथमिकता से हल करने संकल्पित है। शहीद के परिजनों से बातचीत करते हुए अधिकारियों बैठक में मौजूद परिवारों ने अपनी जरूरतों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। कलेक्टर एवं एस.पी. द्वारा आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया एवं सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। ज्ञात है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के 11 शहीदों के परिवार को आज साल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी मयंक अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर जेआर चौरसिया , विश्वदीप, एडिशनल एसपी महतो एवं सुखनंदन राठौर तथा पुलिस के अधिकारी मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *