अमलेश्वर स्कूल में शिक्षको की कमी होने से पढ़ाई हो रही प्रभावित,शिक्षकों की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ने SDM को सौपा ज्ञापन

पाटन। शासकीय उच्चतर माद्यमिक विद्यालय अमलेश्वर में व्याख्याताओ एवम कार्यालइन कर्मचारियों के व्यवस्था की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ने कलेक्टर के नाम एस. डी. एम. पाटन को ज्ञापन सौप कर नवमी एवम दशवी में संस्कृत जैसे मत्वपूर्ण विषय के लिए शाशन ने कोई पद नही दिया है। विगत वर्षों से हिंदी विषय का व्याख्याता की पद स्थापना नही हुई है। इसी प्रकार विज्ञान के व्याख्याता सत्र 2020 से एम.ई.डी. हेतु कार्य मुक्त हो चुके है जिसके स्थान पर कोई अध्यापक की व्यवस्था नही की गई है कक्षा ग्यारवी एवम बारवी में कला संकाय अंतर्गत किसी भी विषय के ज्ञाता(व्याख्याता) की पद स्थापना नही की गई है। विज्ञान संकाय में जीविज्ञान विषय हेतु भी कोई पद स्वीकृत नही है सत्र 2011 में उन्नईत हाईस्कूल में आज पर्यन्त तक किसी भृत्य की पदस्थापना नही की गई है। संस्था में स्वछता हेतु स्वीपर का कोई पद नही है। इस तरह के लचर एवं दयनीय स्थिति में अध्यापन कार्य के कारण बालको एव पालको में रोष व्याप्त है। उक्त समस्याओ का अगर तवतरित समाधान नही होता है तो अमलेश्वर के पालको द्वारा चक्काजाम करने की चेतावनी दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *