रिपोर्ट-रोशन सिंह बम्भोले
उतई। गुरु घासीदास गुरुद्वारा सेवा समिति उतई की आवश्यक बैठक शनिवार को समिति कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड़ ने की। बैठक की शुरुआत जयस्तंभ की पूजा अर्चना कर की गई। पश्चात कोरोना से जान गवाने वाले समाज के लोगो को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में 11 अगस्त को पूर्व सांसद मिनीमाता की जयंती को स्मृति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। मिनीमाता चौक उतई में पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया जाएगा। जिसमें सभी ने सहभागिता निभाने की सहमति प्रदान की। इसके अलावा नवनिर्मित भवन का लोकार्पण कराने पर चर्चा की गई। जिसमें गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू व नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया के आतिथ्य में लोकार्पण कराने पर सहमति बनी। समिति की त्रिवार्षिक चुनाव कराने पर भी चर्चा की गई। बैठक में समिति के अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड़, पूर्व पार्षद विष्णु देशलहरे, माखन लाल जांगडे, छगनलाल देशलहरे, महेश कौशिक, चेतन लाल मांडले, तुलसी कोसरे, कुंती भारती, तीजन टंडन, पुरेन्द्र जांगड़े, सरजू बंजारे, बलीराम टंडन आदि मौजूद थे।
