युवक कांग्रेस की बैठक में पाटन विधानसभा में चल रहे विकास कार्यो की दी गई जानकारी,,युवाओं को किया गया प्रोत्साहित

पाटन– डॉ खूबचंद बघेल सामुदायिक भवन (कम्युनिटी हाल)पाटन में युवा कांग्रेस का बैठक आयेजित किया गया। इस बैठक के माध्यम से युवा कांग्रेस के सभी सदस्यों को पाटन और पूरे छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास कार्यो की जानकारी प्रदान किया गया ।प्रमुख वक्ताओं के रूप में उपस्थित जवाहर वर्मा(अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक), हेमंत देवांगन ( सदस्य खादी ग्राम उद्योग), अशोक साहू(उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग),लीलाधर वर्मा,प्रशान्त शुक्ला, नीरज सोनी  ने कहा यह समय हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे राज्य के मुख्या हमारे छेत्र से है जो हमे गौरवान्वित करता है ।आज पाटन सहित पूरे छेत्र में विकास की गंगा बह रही है हमे कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है आने वाले चुनावो में हमे और भी अधिक मतो से चुनाव में विजयी बना कर पाटन सहित पूरे छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाना है। इस बैठक के माध्यम से अध्यक्ष नीरज सोनी ने अपनी कार्यकारणी का गठन भी किया साथ ही उसे प्रमाण पत्र वितरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन शेखर देवांगन  ने किया। आभार प्रदर्शन मनोज कुर्रे  ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से हेमंत देवांगन ,महेंद्र वर्मा ,अशोक साहू ,तरुण बिजोर ,रूपचंद साहू,कैलाश देवांगन,मनीष देवांगन,अशोक ठाकुर,लीलाधर वर्मा, डोमन भारतीय,प्रशान्त शुक्ला, आदित्य तिवारी,सरजू साहू,मनोज कुर्रे,पिंटू सोनवान,हेमंत बघेल,मोती बघेल,सररू कुर्रेसी,पंकज पांडे,जाहिद खान,हरीश देवांगन,सत्या साहू,निशांत त्रिपाठी,गौतम कौशिक सहित भारी संख्या में युवा साथी उपस्तिथि रहे।।

बैठक में उपस्थित युवा कांग्रेस के सदस्य,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *