रिपोर्टर-रोशन सिंह बम्भोले
उतई। डुन्डेरा में प्रदेश के गृहमंत्री व दुर्ग ग्रामीण विधायक ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन पर ग्राम में अवतरण दिवस व वरिष्ठजनो का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था।कार्यक्रम के मुख्यातिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,अध्यक्षता जिला कांग्रेस भिलाई के अध्यक्ष तुलसी साहू,विशिष्ठ अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल कोसरे,जिला पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष शालिनी यादव,दुर्ग जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख,पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत बंजारे,ब्लॉक अध्यक्ष मुकुंद भाऊ,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक साहू,महामंत्री पोषण क्षत्री थे। इस दौरान मुख्यातिथि ताम्रध्वज साहू ने आयोजक टीम को बधाई देते हुए अपने उद्बोधन में कहा की वरिष्ठजन ही समाज की असली पूंजी है इनका हमेशा सम्मान होना चाहिए।समाज के वरिष्ठजन का सम्मान करना सराहनीय कार्य है। वरिष्ठजन का सम्मान समाज के हर युवा एवं महिलाओं को हमेशा करते रहना चाहिए।वरिष्ठजन ही हमें सही मार्ग दिखते हैं,वरिष्ठजन गांव, समाज के कार्यो मे अपनी अहम भागीदारी निभाते हैं।कार्यक्रम को ग्रामीण जिलाध्यक्ष निर्मल कोसरे ने भी संबोधित करते हुए कहा की बुजुर्गो का सम्मान ही असल पुण्य का कार्य है।ग्राम के युवा साथियो द्वारा इस प्रकार का विविध आयोजन होते रहता है जो अपने आप में एक उपलब्धि है।इस दौरान कार्यक्रम आयोजनकर्ता तरुण बंजारे ने बताया की गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम में अवतरण दिवस व वरिष्ठजनो का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।जिसमे ग्राम के लगभग दो सौ वरिष्ठजन एवँ ग्राम में विशिष्ठ कार्य करने वाले नागरिको का साल श्रीफल से सम्मान किया गया।कार्यक्रम का मंच संचालन धनेश मानिकपुरी ने किया।
जन्मदिन को यादगार बनाने हुआ वृक्षारोपण-गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन को यादगार बनाने आयोजक टीम के सदस्यों ने निर्माणाधीन किसान सदन में गृहमंत्री के हाथो कदम का पौधा रोपित करवाया।
कार्यक्रम आयोजक टीम द्वारा पगड़ी व खुमरी पहनाकर किया मंत्री का स्वागत – इस दौरान आयोजक टीम के सदस्य तरुण बंजारे,लोमन सोनी,रोहित धनकर,संजय साहू,ईश्वर साहू,मोनू तिवारी,विजय साहू,संतोष बंजारे,मनीष खिलाड़ी,फनेश साहू द्वारा गृहमंत्री को पगड़ी पहनाकर केक कटवाया और खुमरी पहनाकर एवँ छत्तीसगढ़ी स्मृति चिन्ह भेट कर व आसमान में गुब्बारे छोड़ कर गृहमंत्री का अभिनन्दन किया।
इस दौरान कार्यक्रम आयोजक तरुण बंजारे व टीम के सदस्य संजय साहू,लोमन सोनी,रोहित धनकर,धनेश मानिकपुरी,प्रदीप बंजारे,संतोष बंजारे,ईश्वर साहू,मोनू तिवारी,विजय साहू,झलेश्वर साहू वार्ड अध्यक्ष छंगा साहू,तुलसी विश्वकर्मा,पप्पू निर्मलकर,खूबलाल देवांगन,चेतन साहू,बिसेलाल साहू,तोरण साहू,बीडी टंडन,दिनेश बंजारे सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
