प्रदेश में खाद और बीज की समस्या को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने एक दिवसीय धरना दिया


देवरीबंगला / केंद्र के मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में खाद और बीज की समस्या के गंभीरता को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन व जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरीबंगला द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।|
जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार के गलत नीतियों के कारण आज प्रदेश में खाद और बीज की समस्या के गंभीरता को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ फसल 2021 हेतु केंद्र सरकार से 11.75 लाख मिटरिक टन रसायनिक खाद की मांग की थी इसके एवज में केंद्र सरकार द्वारा महज 5.26 लाख मी टन खाद 2021 जुलाई तक उपलब्ध कराई गई जो कि मांग का सिर्फ 45% है जिसके चलते राज्य में किसानों को खाद की किल्लत हो रही है। संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद ने कहा कि बीते 3 वर्षों में छत्तीसगढ़ को आधी अधूरी मात्रा में खाद की आपूर्ति की गई है जिससे खेती प्रभावित हो रही है कृषि संचनालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 2021 खरीफ फसल के लिए 11.75 लाख मैट्रिक टन खाद की मांग की गई थी। जिसके विरुद्ध मात्र 5. 50 मी टन उपलब्ध कराई गई इसी तरह यूरिया की मांग के विरुद्ध मात्र 2 .32 लाख मैट्रिक टन यूरिया आपूर्ति की गई जो की मांग का 42% है। इसी प्रकार डीएपी खाद की मांग 3.20 मीट्रिक टन के विरुद्ध 1.21 लाख मैट्रिक टन आपूर्ति की गई जो की मांग का 38 प्रतिशत है। 1.50 लाख मेट्रिक टन सिंगल सुपर फास्फेट की मांग के विरुद्ध मात्र 80 हजार मिट्रिक टन प्रदान किया गया जो की मांग का 54% है । एनपीए खाद की माँग80 हजार मेट्रिक टन की गई जिसे 48 हजार मी टन दिया इसी तरह एम ओ पी उर्वरक 75 हजार मेट्रिक टन के विरुद्ध मात्र 45 हजार प्रदाय किया गया जो की मांग का 60% है। केंद्र में बैठी मोदी सरकार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार को प्रभावित करने के लिए किसानों के साथ अन्याय कर रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर केंद्र सरकार के किसान विरोधी चेहरे को बेनकाब करने के लिए शुक्रवार को जिला मुख्यालय व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। आंदोलन के पश्चात देश के प्रधानमंत्री के नाम संबंधित अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया। धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, जीवन कश्यप, देवरी जोन कमेटी के अध्यक्ष संजीव चौधरी, इंदरमन देशमुख, भूपेश नायक, शांति भट्ट, सुमन सोनबोईर, हेमलता साहू, ढाल ठाकुर, दीपिका देशलहरे, दुर्गा ठाकुर सहित बङी संख्या में क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *