पाटन– जामगांव आर- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संग़ठन प्रभारी श्री चन्द्रशेखर शुक्ला जी, दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री निर्मल कोसरे जी के निर्देशानुसार 6 अगस्त को जामगांव आर ब्लॉक के किसान चौक में केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में उतपन्न खाद-बीज की समस्या को साथ ही अन्य रासायनिक खाद की समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया साथ ही किसान चौक जामगांव आर से ब्लॉक तहसील मुख्यालय तक पैदल मार्च कर, छत्तीसगढ़ राज्य को केंद्र सरकार अविलंब भरपूर मात्रा में खाद मुहैया कराए जाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ब्लॉक मुख्यालय जामगांव आर नायब तहसीलदार आलोक वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया।
एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य अशोक साहू ने कहा कि- देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ गई है बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा करने वाली मोदी सरकार ने महंगाई से जनता का बुरा हाल कर दिया है। मध्य वर्ग व गरीब तबके पर इसकी मार पड़ रही है! श्री साहू ने छत्तीसगढ़ में हो रहे रासायनिक खाद ले समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार के गलत नीतियों के कारण आज प्रदेश में खाद और बीज की समस्या उत्पन्न हुई हैं, इसके गंभीरता को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर द्वारा जामगांव आर के किसान चौक में 6 अगस्त को 12 बजे से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।
जिला कांग्रेस महामंत्री रूपेन्द्र शुक्ला ने कहा कि- देश में बढ़ती पेट्रोलियम व गैस की कीमतों की वजह से देश में महंगाई चरम सीमा पर है, गरीब आदमी को दो समय की रोटी चलाना मुश्किल हो रहा है। मोदी सरकार मंहगाई रोकने में विफल साबित हुई है, मोदी सरकार में महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ा है, पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने से सारी खाद्य वस्तुएं, यातायात, समेत कई चीजों में महंगाई असहनीय है।
जनपद सभापति रूपचंद साहू ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सम्बोधित करते हुए कहा कि- नरेंद्र मोदी जी ने सत्ता पाने के लिए पेट्रोल डीजल के दाम आधे करने का वादा करते थे. आज महंगाई चरम पर है. पेट्रोल-डीजल के दाम उस समय कांग्रेस के सरकार से आज काफी अधिक बढ़ गए हैं, और लगातार बढ़ते जा रहे हैं. यही हाल रहा तो गरीब और अधिक गरीब होता चला जाएगा, देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो जाएगी।
कांग्रेस नेता रमन टिकरिहा ने कहा कि- नरेंद्र मोदी ‘बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार’ के नारे के साथ सत्ता पर काबिज हुए थे, आज देश के हालात ऐसे हो गए हैं कि पूरा देश ‘बस करो मोदी सरकार’, ‘रहम करो मोदी सरकार’ और ‘शर्म करो मोदी सरकार’ जैसे नारे लगाने पर बाध्य हो गया है, केंद्र सरकार द्वारा कीमत नियंत्रण के लिए किये गए उपाय जमीन पर कहीं नजर नहीं आ रहे हैं सरकार इस बारे में कोई बात भी नहीं कर रही है।
एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक मरडिया, वरिष्ठ कांग्रेस राजा राम गहिरवार जी, वरिष्ठ कांग्रेसी चन्द्रहास साहू, कांग्रेस नेता भेष आठे, कमलेश नेताम कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, आदि ने भी सम्बोधित किया, कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव कांग्रेस नेता युगल किशोर आडिल ने किया। आभार ब्लॉक कांग्रेस जामगांव आर अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने किया।
इस अवसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, रूपेन्द्र शुक्ला महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, कांग्रेस नेता रमन टिकरिहा, जनपद सभापति रूपचन्द साहू, विष्णु चन्द्राकर सचिव ब्लॉक कांग्रेस, गोगल किशोर चन्द्राकर, कमलेश नेताम कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, वरिष्ठ कांग्रेसी दुर्योधन लाल चंद्राकर, वरिष्ठ कांग्रेसी चेतन चन्द्राकर भैसबोड़, वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक मरडिया, वरिष्ठ कांग्रेसी राजाराम गहिरवार, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार नवरंगे, महामंत्री बालाराम कोसरे, नीलकण्ठ शुक्ला, ब्लॉक सचिव ईश्वर लाल चन्द्राकर, वरिष्ठ कांग्रेसी शिवकुमार साहू, ब्लॉक कांग्रेस सचिव सोहन जोशी, वरिष्ठ कपूर राम साहू, कांग्रेस नेता अमित अग्रवाल, सेक्टर प्रभारी चतुर सिंह साहू, सेक्टर प्रभारी पवन कुमार, सेक्टर प्रभारी किशोर चन्द्राकर, सेक्टर प्रभारी भेष आठे, सेक्टर प्रभारी यादव राम सेन, सेक्टर प्रभारी नीलकंठ यादव, सेक्टर प्रभारी नीलकण्ठ नारँग, सेक्टर प्रभारी डॉ डागेश साहू, सेक्टर प्रभारी, शिवनाथ बंजारे मंजू लाल भारती, देवेंद्र कुमार, होलकर कुर्रे, नरेश देवांगन, चंद्रशेखर चक्रधारी देवेंद्र गाड़ाडीह, यीशु साहू, ब्लॉक सचिव किशोर कुमार वर्मा, रेवा साहू ब्लॉक कांग्रेस सचिव, दिनेश चन्द्राकर मीडिया प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, तरुण कुमार साहू, दिलीप कुमार वर्मा, पोषण देवांगन, भूषण लाल साहू, मुकुंद लाल चंद्राकर, प्यारेलाल टंडन, हेम शंकर यादव, रोशन चंद्राकर, वरिष्ठ कांग्रेसी भोजराम रघुवंशी, धनेश सिन्हा, राजकुमार ठाकुर सरपंच जामगांव आर, रूपचंद देवांगन, पवन डहरे, आकाश साहड़े, कनक सोनी, नोमंत सिन्हा, वेद मानिकपुरी, कृष्ण कुमार, संतोष पटेल, डॉ धर्मेंद्र निर्मलकर, फणीन्द्र चन्द्राकर, पोषन लाल साहू, डी आर निषाद, रोमनाथ विश्वकर्मा रिखी नारंग, धनंजय वर्मा, नोहर साहू, आशीष जैन, राजू साहू, पोषण निर्मलकर, एनएसयूआई सलाहकार बाबा चन्द्राकर, एनएसयूआई अध्यक्ष आयुष टिकरिहा, एनएसयूआई अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, युवा कांग्रेसी डेविड चन्द्राकर, ज़ोन अध्यक्ष कुंदन सिन्हा एनएसयूआई उपाध्यक्ष ऋषभ चन्द्राकर, नवल किशोर साहू, ज्योतिष यादव, रंजीत नेताम, नेमचंद यादव, विजय साहू, वीरेंद्र रात्रे, रोम लाल बंजारे, शाहिल बंजारे, जामगांव आर महाविद्यालय प्रभारी पोषण साहू, विकाश ठाकुर, विवेक नारँग, सच्ची बंजारे, कुबेर मौर्य, दिलेश्वर साहू, चिंतन धीवर, टिकेश्वर निषाद, राजा चन्द्राकर, दुष्यंत साहू, गीत साहू, देव साहू, सहित स्थानीय जामगांव आर कांग्रेस अंतर्गत आने कांग्रेस संग़ठन के सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के पदाधिकारी गण, ब्लॉक कांग्रेस जामगांव आर के अंतर्गत आने वाले ग्रामो के सेक्टर प्रभारी गण, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष, स्थानीय कांग्रेस जन, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस के साथी गण, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
