पाटन। विकासखंड के ग्राम पंचायत अचानकपुर मे आज वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेत्री हर्षालोकमणि चन्द्राकर , जनपद सदस्य निर्मला जय वर्मा ,पूर्व सरपँच कस्तूरी बाई साहू,थे।
आयोजन ग्रामीण कैलाश साहू द्वारा आयोजित किया गया। आयोजन में जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणो द्वारा आम ,निम, बरगद, अमरूद, नींबू, सहित अन्य कई फलदार व इमारती वृक्षों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हर्षा चन्द्राकर ने कहा कि पौधा रोपण किया जाना ,आज के आधुनिक परिवेश में काफी आवश्यक हो चुका है। जल के साथ साथ पौधा बचाव व उगाव हर एक व्यक्ति का प्रथम कर्त्तव्य होना चाहिए। वही रोपण पश्चात पौधों के संरक्षण हेतु स्थप ग्रहण भी किया गया।
इस अवसर पर सेलूद सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष उत्तम धनकर,पूर्व सरपंच युवराज साहू,भाजपा मीडिया प्रभारी कुलदीप वैष्णव, भानु साहू, उपसरपंच नेहा शर्मा,भाजपा बूथ अध्यक्ष पिंटू साहू,कैलाश साहू , जितेंद्र यादव,उत्तम धनकर,दीपा निर्मलकर,चंपा निर्मलकर, चंपा साहू, खिलेद्री निर्मल सहित अन्य उपस्थित थे।
पौधे लगाना व उसका बचाव करना हम सब की जिम्मेदारी होना चाहिए-हर्षा चन्द्राकर
