पाटन। राज्य शासन के निर्देशानुसार चिट फण्ड कम्पनी में जमा रकम को निवेशकों को वापस करने के लिये राज्य शासन ने आवेदन लेने कहा है।जिसके लिये पहले जिला कार्यालय में फार्म जमा होने थे । पर निवेशकों की मांग पर सरकार ने तहसील स्तर में आवेदन लेने व्यवस्था बनाई है।
आज से तहसील कार्यालय में आवेदन लेना प्रारम्भ हो गया है। तहसील में 3 काउंटर बनाये गए है। जिसमे आवेदन लिए जा रहे है। पहले ही दिन हजारों निवेशक एवँ एजेंट आवेदन लेकर लाइन में लगे है।
चिटफंड कम्पनी में जमा पैसा वापसी के लिए आज से तहसील कार्यालय पाटन में लिए जा रहे है आवेदन, निवेशकों की उमड़ी भीड़
