पतोरा से देऊर पहुँच मार्ग में रात्रिकालीन पुलिस गश्त पेट्रोलिंग गाड़ी चलाने की मांग :- दिलीप क़ुर्रे


उतई— थाना के क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम पंचायत पतोरा से देऊरझाल पहुँच मार्ग पर रात्रि में पुलिस गश्त पेट्रोलिंग की मांग को लेकर जनपद सदस्य बब्लू खिलेश मार्कण्डे एवम सेलूद सोसााइटीई संचालक मण्डल के सदस्य दिलीप क़ुर्रे के द्वारा उतई थाना के सहायक उपनिरीक्षक राजेश मनी को ज्ञापन दिया गया। साथ ही उतई थाना के टी. आई. से फोन में चर्चा करके समस्याओं के बारे अवगत कराया गया। जिससे त्वरीत कारवाही करते हुए।आज ही तत्काल प्रभाव से 06/08/21 से ही रात्रि गश्त पेट्रोलिंग गाड़ी शाम 7 से उक्त मार्ग पर चलाने उतई थाना के टी.आई मैडम ने आश्वस्त किया।ज्ञापन के बारे में मीडिया से चर्चा करते हुए। दिलीप क़ुर्रे के द्वारा बताये। ग्राम पंचायत पतोरा के आश्रित ग्राम देऊरझाल पहुँच मार्ग पर हर रोज शाम 7 बजे के बाद असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है।जिसके कारण शाम से रात्रि तक ग्राम के लड़कियों एवं महिलाओं को आने जाने में काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। एवं इस मार्ग पर आये दिन कुछ ना कुछ घटना होते रहता है।कुछ वर्षों पहले भी इस मार्ग पर रात्रि के समय एक महिला के साथ अंधे कत्ल की घटना घटित हो चुकी है।इसके पहले भी इस मार्ग हम ग्रामीणों के द्वारा उतई थाना में रात्रि में पुलिस पेट्रोलिंग की मांग किया गया था। किन्तु आज पर्यंत तक यह मांग पूरी नही हुई हैं। इसलििये इस पर ध्यान देेंनेे की मांग किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *