अरसनारा में उत्पाती बंदर को पकड़ने वन विभाग की रेस्क्यू ऑपरेशन सफल


पाटन। ब्लाक के ग्राम अरसनारा में लगभग 25 दिनों से अधिक समय से एक बंदर गांव में उत्पात मचा रहा था जो कि घर के अंदर घुंस जाता था और बाहर निकालने पर वापस लोंगों को काटने को दौड़ाता था। यह बंदर अब तक दो घरों के टेलीविजन को भी तोड़ दिया है और शीशा एवं आईना को देखकर नुकसान पहुंचाता है जिससे गांव में बच्चों व महिलाओं में दहशत का माहौल बना हुआ था। इस बंदर के बारे में सरपंच हरिशंकर साहू ने वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी देने पर 5 अगस्त को वन विभाग के अधिकारी शूटर टीम रायपुर से रेस्क्यू कर बंदर को पकड़ने पिंजड़ा लेकर आये हुए थे शांय तक पकड़ने की जद्दोजहद में डटे रहे लेकिन शाम को अंधेरा होने के कारण पकड़ा नही गया था अंततः आज सुबह छः बजे रेस्क्यू टीम आकर बंदर को पकड़ने में सफल हुए, और उसे जाली में लेकर वनविभाग की टीम द्वारा मैत्री गार्डन मरौदा लेकर गए। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में डॉ राकेश वर्मा वन्यप्राणी चिकित्सा अधिकारी नंदनवन जंगल सफारी नवाा रायपुर , डॉ शोमेत जोशी, रमाकांत सहायक अधिकारी , प्रीतम गलिहारी रायपुर, डी पी वर्मा डिप्टी रेंजर पाटन, गोवर्धन नेताम फारेस्ट गार्ड पाटन, गौकरण चंद्राकर, खूबीराम वर्मा ,गांधी ठाकुर एवं ग्रामीणजनों की विशेष सहयोग रहा है। सरपंच हरिशंकर साहू ने वनविभाग के अधिकारियों का सादर आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *