पाटन। रासायनिक खाद और बीज की किल्लत को लेकर पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला।पाटन में आज हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में मुख्य वक्ता के रूप में निर्मल कोसरे अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी,अश्वनी साहू दुर्ग जिला मंडी बोर्ड अध्यक्ष, मेहत्तर वर्मा,अरविंद भारद्वाज,संतोषी तिवारी, दिनेश साहू,ललित सिन्हा,हेमंत देवांगन,लीलाधर वर्मा,दिनेश साहू ने कहा कि केंद्र सरकार के रवैये से देश भर के किसान परेशान हैं। किसानों को खेती करने खाद और बीज की इतनी किल्लत पहले कभी नहीं हुई।

जिला अध्यक्ष निर्मल कोसरे ने कहा कि केंद्र की सरकार राज्य में खाद की आपूर्ति करती है। छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार है और मोदी सरकार यहां के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ ऐसा नकारात्मक व्यवहार ना करें, यह ओछेपन की राजनीति है। देश भर के किसानों पर तीन काले कृषि कानून थोपे जा रहे हैं जिसका विरोध दिल्ली में कई महीने से हो रहा है। छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में किसानों को खाद-बीज नहीं मिल रहा है। मोदी सरकार उद्योगपतियों की सरकार है जो किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं करना चाहती।
मंडी बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी साहू ने कहा कांग्रेस और भाजपा की नीयत का फर्क पूरी दुनिया देख रही है। एक ओर प्रदेश की भूपेश सरकार ने किसानों की कर्जमाफी और सबसे ज्यादा मूल्य पर धान खरीदी सहित किसान हित में कई फैसले किये हैं, वहीं केंद्र की मोदी सरकार बार-बार किसानों को परेशान कर रही है। धरना सभा को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने किया।
धरना प्रदर्शन में नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ,जनपद अध्यक्ष रामबाई सिन्हा,जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चन्द्रवंशी, ,मेहत्तर वर्मा,सोहन बघेल, जनपद सदस्य दिनेश साहू,त्रिवेणी बंजारे,रोहित साहू,तरुण बिजोर,पुरुषोत्तम कश्यप,कमलेश वर्मा,ललित सिन्हा, कैलाश चंद देवांगन,अशोक ठाकुर,आभाष दुबे,बलदाऊ भाले, लीलेश वर्मा,लीलाधर वर्मा,कमलकिशोर वर्मा,बिसौहा देवांगन, सुनील सोनी,संतोष मालवीय,श्रीकांत देवांगन,युवा साथी प्रशांत शुक्ला, निरज सोनी,आदित्य तिवारी,श्यामलाल साहू,बी. आर. साहू,मोती बघेल,मनोज कुर्रे,अमन कश्यप, सालिक साहू,सोहन वर्मा,ईश्वर सोनवांन,अमृत सिंग राजपूत,सौरभ मिश्रा, सुरेंद्र गायकवाड़,गुनिराम कौशिक, धर्मेंद्र साहू,विवेक वर्मा,असफाक,हेमंत बघेल,डिकेश साहू , पूरन साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

