पंचायत सचिव के आकस्मिक निधन हो जाने पर जनपद पंचायत द्वारा परिजनों को 25 हजार अनुग्रह राशि प्रदान की गई

पाटन। जनपद पंचायत पाटन के ग्राम राखी निवासी पंचायत सचिव लोकनाथ कौशिक मंगलवार की शाम अपने गाँव मे सड़क हादसा में मोटरसाइकिल से गिर जाने से उनकी मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को उनके गृह ग्राम में किया गया।

पंचायत सचिव के आकस्मिक निधन हो जाने पर जनपद पंचायत पाटन द्वारा राशि 25000/- अनुग्रह राशि परिजन को प्रदान किया गया।मौके ध्रुव सिन्हा अति.मुख्यकार्यपालन अधिकारी, सी एल भुआर्य वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण एवम करारोपण अधिकारी, यशवंत आडिल कोषाध्यक्ष प्रदेश सचिव संघ, महेंद्र कुमार साहू जिलाध्यक्ष सचिव संघ दुर्ग, गिरधर वर्मा कोषाध्यक्ष दुर्ग, युगल कुमार ठाकुर श्रीमती सुलोचना चन्द्राकर सचिव राखी, डोमन खिलाड़ी सरपंच राखी, अरुण निर्मलकर,धनेश सोनवानी,हिरेन्द्र देवांगन सहित सचिवगण व ग्रामवासी उपस्थित थे।

पंचायत सचिव संघ दुर्ग जिला अध्यक्ष महेंद्र साहू ने श्री कौशिक को श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की परमात्मा द्वारा सदगति व शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु प्रार्थना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *