इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के जाल में फंसा सिम कार्ड मुहैया कराने वाले सहकर्मी गिरफ्तार
सिटी कोतवाली गरियाबंद की बड़ी कार्यवाही,
लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद
मामला सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्र का है जहां एक प्रार्थिया ने जिला खाद्य अधिकारी हुलेश कुमार डड़सेना के खिलाफ छेड़खानी करने व मोबाइल फोन से अश्लील मैसेज भेजने के संबंध में अपराध पंजीबद्ध करायी थी। अपराध कायमी के बाद से खाद्य अधिकारी हुलेश कुमार डड़सेना फरार था और माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ से अग्रिम जमानत का लाभ प्राप्त कर आदेश की प्रति के साथ थाना आने पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार जमानत पर रिहा किया गया है। मामले में पूछताछ दौरान एवं संकलित किये गए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर आरोपी हुलेश डड़सेना द्वारा अपने अधीनस्थ सहकर्मी उमेश साहू पिता ओमप्रकाश साहू उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम कोना थान व जिला महासमुंद (छग) के नाम से जियो कंपनी का सिम क्रय कराकर उक्त सिम से प्रार्थिया को अश्लील मैसेज भेजा गया था। इस बात की जानकारी कंप्यूटर ऑपरेट उमेश कुमार साहू को होते हुए भी अपराध में सहयोग करना पाया गया।थाना प्रभारी निरीक्षक वेदवती दरियों ने थाना के टेक्निकल टीम एवं सायबर सेल के सहयोग से आरोपी उमेश कुमार साहू से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया। जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय गरियाबंद के समक्ष न्यायिक रिमांड में पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली गरियाबंद निरीक्षक वेदवती दरियो, प्रआर डिगेश्वर साहू, आर मुरारी यादव, शिवलाल तिर्की, मनीष चेलकर, दिलोचन रावटे, रविशंकर सोनवानी की सराहनीय भूमिका रही।
