उतई। शासन के आदेशानुसार प्रोन्नत प्राथमिक शाला मचांदूर में पालक समिति एवं जनप्रतिनिधियों का बैठक रखा गया जिसमें श्रीमती धनेश्वरी बंजारे ने शासन की बिंदुओं को वाचन किया गया। जिस पर ग्राम पंचायत के उपस्थित सदस्य एवं पालक समिति के सदस्य ने सर्वसम्मति से स्कूल खोलने की बात कही। मनीष कुमार साहू शिक्षक के द्वारा 50% बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने, मध्यान भोजन के संबंध में, स्वच्छता एवं पालक पुनर्गठन के विषय में बातें कही गई और पालक समिति का पुनर्गठन भी सर्वसम्मति से किया गया। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रूपेंद्र देवांगन एवं उपाध्यक्ष तारिणी देवांगन बनाए गए। माता समिति के अध्यक्ष फगेश्वरी साहू पालक समिति के अध्यक्ष ईश्वरी साहू को बनाया गया। इस आयोजित बैठक में सरपंच दिलीप साहू , उपसरपंच गजेंद्र साहू, विधायक प्रतिनिधि चांद खान ग्राम पंचायत पंच कुंती यदु, सीमा देवांगन, पूर्णिमा साहू ,महेश कुमार साहू, राधा साहू, तथा पालक समिति से रूपेंद्र देवांगन, तारिणी देवांगन ईश्वरी ,साहू फगेश्वरी साहू ,रजनी साहू लिकेश्वरी साहू जगदीश साहू धनेश्वरी बंजारे, शिक्षक मनीष कुमार साहू शिक्षक ,वाई वरलक्ष्मी शिक्षक उपस्थित थे।

