रिपोर्ट-रोशन सिंह बम्भोले
उतई । आदर्श ग्राम पंचायत डूमरडीह में शाला प्रबंधन समिति का मासिक बैठक बुलाई गई थी जिसमे प्राथमिक शाला डुमरडीह में कोविंड 19 के बाद स्कूल को खोलने के संबंध में शाला प्रबंधन समिति सदस्य गांव के जनप्रतिनिधि और शिक्षकों के बीच बैठक हुई जिसमे सर्व मत से बच्चों के भविष्य को देखते हुए। शासन की कार्यप्रणाली के नियम के माध्यम से स्कूल को खोलने का सर्व मत से पारित किया।ओर सभी ने शासन के आदेश अनुसार का विचार किया और बच्चो के भविष्य को देखते हुए खोलने पर सहमति बनी। ओर सभी क्लास को अल्टरनेट बुलाने की के विषय पर भी चर्चा किया गया।साफ सफाई और बच्चों के स्वस्थ के प्रति ध्यान रखेंगे और सर्दी खांसी बुखार के लिए ऑक्सीमीटर प्रधान पाठक दुलारी चंद्रकर ने स्कूल के लिए विभिन्न मांग किया जिसमे मुख्य रूप से स्कूल को रंगरोहन के साथ पाठयक्रम में शामिल छाया चित्र को भी दीवार में पेंटिंग बनाने पर चर्चा हुआ।ओर बाउंड्री टूट गया है। उसे जल्द से जल्द बनाने के लिए बोला है सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए।सभी क्लास रूम को सेनीटाइजर किया जाए बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए।ओर गेट के पास हर रोज बच्चों का ऑक्सी मीटर से जांच करने की बात हुआ है। उपसरपंच प्रदीप पाटिल ने कहा कि हम जल्द से जल्द बाउंड्री वॉल बनेगा कहा है।गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को इस संबंध में ध्यान आकर्षण किया था और शासन से राशि स्वीकृत हो गया है। आदर्श ग्राम पंचायत डूमरडीह उपसरपंच प्रदीप पाटिल,शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष हेमलता कुर्रे,विधायक प्रतिनिधि उमेंद्र जांगड़े प्रधान पाठक दुलारी चंद्रकर, शिक्षकगण रचना कर्कसे,सरिता कुंजाम, राजेश्वरी देशमुख, विद्या सिंह, शारदा खेवार, साजिद खान आदि सभी शिक्षकगण उपस्थित थे।
