भाजयुमो दक्षिण पाटन के कार्यकर्ता मिले जिला अध्यक्ष नितेश साहू से

पाटन। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पश्चात प्रथम शिष्टाचार भेंट करने दुर्ग कार्यालय पहुच कर नितेश साहू का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष ने सबको धन्यवाद देते हुए कहा कि नए मंडल के गठन पश्चात हम सबको मिलकर संगठन को मजबूत बनाना है। क्षेत्र के युवाओं को पुनः नए उमंग के साथ कार्य करने को जागरूक करें। इस दौरान युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शब्बीर खान, उपाध्यक्ष लेखनारायन जारके, कमल निर्मलकर, मंत्री महेश साहू, मीडिया प्रभारी लुभम बंछोर ,जिनेश जैन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *