कृषि उपज मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू को बधाई देने पहुंचे जामगांव आर परिक्षेत्र के पदाधिकारी

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष अश्वनी साहू को कृषि उपज मंडी अध्यक्ष बनने की खुशी में जामगांव आर परीक्षेत्र के पदाधिकारी गण बधाई देने उनके निवास ग्राम पतोरा पहुंचे। जामगांव आर परिक्षेत्र के पदाधिकारी गण झमाझम बारिश के दौरान उनके घर पहुंच कर फूल माला गुलदस्ता प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किये और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। सभी ने बारी-बारी से बधाई देकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किये। परिक्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ गुलाब साहू ने कहा की यह हमारे पाटन क्षेत्र एवं समाज के लिए बड़े गर्व की बात है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा हमारे समाज के मुखिया को इस पद से नवाजा गया है। बधाई देने के क्रम में जामगांव आर परीक्षेत्र के संरक्षक किशोर साहू ,वरिष्ठ सलाहकार कामता प्रसाद साहू,परीक्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ गुलाब साहू, उपाध्यक्ष रविशंकर साहू , सचिव पारखत साहू, कोषाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद साहू, संगठन सचिव बेनी राम साहू, सदस्य न्याय प्रकोष्ठ राजेंद्र साहू, संयोजक युवा प्रकोष्ठ मनीष कुमार साहू, मीडिया प्रभारी अंगेश्वर साहू उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *