जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने ली सभी प्रधानपाठक की बैठक दिए आवश्यक निर्देश

पाटन। बी आर सी भवन पाटन मे विकासखंड पाटन के सभी प्राथमिक एवम माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानपाठकों का जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल के द्वारा बैठक लेकर 2 अगस्त से शुरू होने वाली ऑफलाइन क्लास के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। ज्ञात हो कि शासन के आदेशानुसार 2 अगस्त से राज्य के सभी विद्यालयों का समयानुसार स्कूल खोलकर बच्चो की पढ़ाई जारी रखने हेतु शाला भवन की साफ सफाई, सेनेटाइज करने के साथ साथ शाला खोलने हेतु शाला प्रबन्धन समिति एवम ग्राम पंचायत से प्रस्ताव एवम शहरी क्षेत्र मै वार्ड पार्षद एवम शाला प्रबन्धन विकास समिति से अनुमोदन प्राप्त कर पचास प्रतिशत बच्चो को उपस्थिति पर कक्षाएं संचालित करने कहा।। 2 अगस्त से कक्षा पहिली से पांचवीं ,कक्षा आठवीं ,दसवीं एवम बारहवीं कक्षा संचालित होगी। जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने कहा कि कोवीड नियमों का पालन करते हुए प्रत्येक कक्षा में बीस बच्चो को रोटेशन के अनुसार बिठाया जाए एवम सेनेटाइजर की व्यवस्था किया जाए। कक्षाएं संचालित हो रही है उसको ध्यान मे रखते हुए कक्षा पहली से पांचवीं एवम आठवीं के बच्चो को मध्यान्ह भोजन की सुविधा प्रदान की जावेगी।सभी प्रधानपाठकों को मध्यान्ह भोजन कक्ष की साफ सफाई करने एवम गुणवत्ता युक्त गरम भोजन देने कहा गया। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जैसे नवोदय विद्यालय एवम राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य छात्रवृति की तैयारी करने पर जोर दिया गया। सहायक संचालक अभय जायसवाल ने पढ़ना लिखना अभियान के तहत संचालित सभी वार्डो एवम ग्रामपंचायत मे मोहल्ला साक्षरता केंद्र संचालित कर अवलोकन करने निर्देशित किया साथ ही साथ स्वयंसेवी शिक्षकों एवम असाक्षरों के फोटो अपलोड तत्काल पूर्ण करने कहा। स्कूल खुलने के साथ साथ कक्षा छठवीं,सातवीं,नवमी एवम ग्यारहवीं के बच्चो के लिए मोहल्ला क्लास यथावत संचालित रहेगी । ऑफलाइन पढ़ाई के साथ साथ ऑनलाईन पढ़ाई भी जारी रखी जावेगी। विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ले ने सभी प्रधानपाठकों से नियत समय मे स्कूल खोलने एवम कार्य योजना बनाकर कक्षा संचालित करने की बात कही। सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार महिलांगे ने कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए बच्चो की कक्षाएं संचालित करने के साथ साथ ऐसे बच्चे जिनको सर्दी ,खांसी ,बुखार है उसे शाला मे ना लाने हिदायत दी गई। पढ़ना लिखना अभियान के पाटन के प्रभारी अधिकारी जैनेंद्र कुमार गंजीर ने सभी प्रधानपाठकों से साक्षरता मोहल्ला क्लास का निरीक्षण करने एवं शेष बचे स्वयंसेवी एवम् असाक्षरों का फोटो अपलोड शीघ्र पूरा करने कहा। परियोजना समन्वयक सुरेन्द्र कुमार पांडेय ने सेतु पाठ्यक्रम को जारी रखने एवम लार्निंग आउटकम के साथ गुणवत्तपूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर जोर दिया। भारत स्काउट्स एवम गाइड्स विकासखण्ड पाटन के सचिव ललित कुमार बिजौरा ने सभी विद्यालय में दल पंजीयन अनिवार्य रूप से करने , दल संचालन सहित OYMS ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के सन्दर्भ में विस्तार से जानकारी दिया एवम स्काउटिंग को आगे बढ़ाने पर जोर दिया । सभी प्राथमिक एवम माध्यमिक शालाओं के प्रधानपाठको की बैठक तीन सिफ्ट मे रखी गई थी जिसमे विकासखंड के सभी प्रधानपाठकों के साथ साथ सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती आकांक्षा अग्रवाल, सविता देशलहरे ,आर पी खिलावन चोपड़िया, पढ़ना लिखना अभियान के प्रभारी अधिकारी जैनेंद्र कुमार गंजीर,स्काउट गाइड के ब्लॉक सचिव ललित कुमार बिजौरा सहित समस्त संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *