पाटन। नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 4 में बारिश के बाद से दलदल और कीचड़ होने से मच्छर पनप रहा है। योगेश निक्की भाले नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत पाटन ने कहा कि यहां पर पानी हटाने का कोई साधन है नही है जिसके कारण वार्डवासी परेशान है। श्री भाले ने कहा कि नगर पंचायत के कोई भी कर्मचारी एवं अधिकारी इस वार्ड की ओर ना ही देखने जाता है ना ही उस पानी को हटाने प्रयास किया जाता है । बरसात के दिनों में पानी का जमा हो जाने से मलेरिया, डेंगू जैसे बीमारियां फैलाने का ही संकेत है। जबकि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार हमेशा दिशा निर्देश देते रहे हैं उसके बाद भी शासन की कोई अधिकारी वहां सफाई करने के लिए नहीं भेजते जबकि इस वार्ड में नगर पंचायत के सीएमओ एवं इंजीनियर का रहना होता है। उसके बाद भी ध्यान नहीं दिया जाता। ऐसे स्थिति में उस वार्डवासी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने शासन से अनुरोध किया है कि अधिकारी कर्मचारी जो अपनी जिम्मेदारी के साथ काम नहीं कर रहे है उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई किया जावे।
पाटन नगर के जिस वार्ड में नगर पंचायत के सीएमओ रहते है उस वार्ड की हाल बेहाल
