राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्य विपक्ष को हजम नहीं हो रही-जयश्री वर्मा

पाटन। राज्य की कांग्रेस सरकार अपने वादे को पूरा करने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने जो कहा वो किया। किसानों का कर्जा माफ़,बिजली बिल हाफ,2500 समर्थन मूल्य,भूमिहीन कृषि मजदुर को 6000₹ प्रतिवर्ष,यह सब देखकर विपक्ष के पास विरोध करने के लिए कोई शब्द नहीं रह गया है इसलिए अनर्गल बयानबाजी दे रहे।उक्त बातें पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा ने कही। 
उन्होंने कहा कि 15 सालों में तो इनसे कुछ हुआ नहीं और जब अभी की सरकार किसान व मजदुर के हित में योजना ला रही उनपर भी अनर्गल बयानबाजी किया जा रहा है। जो लोग इतना ही मजदूर व किसान हितैषी बनने की दिखावा कर रहे तो अपने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाये जिन्होंने आज तक केंद्र की जनता को ठगा है। राज्य सरकार जमीनी स्तर पर गोधन न्याय योजना, गौठान योजना व अनेकानेक योजनाओं से ग्रामीण महिलाओं को स्वावलम्बन बनाने की ओर अग्रसर है। युवाओ को रोजगार,स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में कोरोना की विकट स्थिति के बावजूद विकास रुका नहीं। भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद किसानों के हित 10 दिनो के बाद ही रमन सरकार के दमन नीति के कारण किसान कर्ज में डूबा हुआ था उसे मुख्यमंत्री ने किसानों के जीवन स्तर को सुधारने किसानों की कर्ज माफ कर जीवन स्तर को पटरी पर लाए। उसके तुरंत बाद छ ग के जनता के लिए बिजली बिल को हाफ किया साथ ही किसानों के धान को 2500 रूपये क्विंटल के दर पर खरीदी कर किसानों के हित में बड़ा कदम उठाए जो देश के किसी भी राज्य में इस तरह योजना नहीं उसे हमारे छत्तीसगढ़या मुख्यमंत्री ने कर दिखाया और उससे भी आगे आकर भूमि हीन खेतिहर मजदूरों के लिए हर साल 6000 रूपये देने का एतिहासिक फैसला हमारे छत्तीसगढ़ीया मुख्यमंत्री नेे लिए हैं । वह देश के अन्य राज्यों के लिए काल्पनिक है। किसान विरोधी रमन सरकार के कार्यकाल में प्रतिवर्ष किसानों को धान बोनस देने की घोषणा की गई लेकिन चुनाव वर्ष में ही बोनस दिया गया ।अब छत्तीसगढ की जनता ने नकार दिया है और विपक्ष में बैठने पर छलावे के लिए सिर्फ किसानों का राग अलाप रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *