पाटन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार प्रदीप शर्मा एवं खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन के आज पाटन दौरा था। पाटन आगमन पर गांव गांव में दोनों का जोशीला स्वागत किया गया। इस दौरान पाटन के दिग्गज कांग्रेसी नेताओं के अलावा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह था । सबसे पहले ग्राम सिकोला पहुंचने पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा एवं खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन का स्वागत किया गया। सिकोला में उन्होंने गौठान का निरीक्षण किया एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा किया। इसके बाद वे सीधे ग्राम केसरा पहुंचे। यहां पर रास्ते में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया। केसरा में खनिज मद से हो रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया।। इसके बाद रानीतराई एवं जामगांव आर क्षेत्र में भी नेताओं व अधिकारियों दौरा के दौरान गांव का में स्वागत किया गया। पौहा नाला में शासन की योजना के तहत चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया गया।। इस दौरान प्रमुख रुप से ओएसडी मुख्यमंत्री आशीष वर्मा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष् जवाहर वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष् शालिनी यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष् अशोक साहू, जिला अध्यक्ष् निर्मल कोसरे, जनपद उपाध्यक्ष् देवेंद्र चंद्रवंशी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष् उमाकांत चन्द्राकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, कौशल , अशोक सपहा, खादी ग्रामोध्योग सदस्य हेमन्त देवांगन, जनपद सदस्य रमन टिकरिहा, कनक सोनी, कविता साहू, कमलेश नेताम, तरुण बिजौर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष् बलदाऊ भाले, जनपद सदस्य रूपचंद साहू, बल्लू राय, जोन प्रभारी रूपेंद्र शुक्ला, भेष आठे, दिनेश साहू, सुरेश निषाद, टिकेंद्र साहू, बिष्णु वर्मा, हितेश्वर चन्द्राकर, आदित्य तिवारी, प्रशांत शुक्ला, नीराज सोनी, रिवेंद्र यादव, प्रेमप्रकाश पांडे, आयुष टिकरिहा, डेविड चन्द्राकर, पोषण साहू, महेश चन्द्राकर, श्रवण ठाकुर, आदित्य, किशोर चन्द्राकर, कनक सोनी सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।
कांग्रेसियों ने किया मुख्यमंत्री के सलाकार व खनिज निगम अध्यक्ष का पाटन में जोशीला स्वागत, गाँव गाँव कार्यकर्ताओ में उत्साह
