रिपोर्टर:रोशन सिंह बम्भोले
उतई । नगर के शासकीय कन्या उच्चत्तर विद्यालय को टीकाकरण केंद्र बनाए गए है जहाँ पर लोगो को टीका लगाए जा रहे है इसके पूर्व को कोविड वैक्सीन लगाने के लिए पीछे हटते थे। अब स्वमेव होकर टीका लगाने के लिए समय से पूर्व पहुच रहे है।उतई नगर के टीकाकरण केंद्र शांतिपूर्ण ढंग से लोगो को वैक्सिंग का पहला व दूसरा डोज लगाए जा रहे है।इस दौरान जनता कांग्रेस छग के दुर्ग जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र बंजारे ने अपने युवा साथियों कुंदन मधुकर,रिहान खान,देवेंद्र बंजारे, संदीप बंजारे,उपेश पटेल,वेदराम साहू के साथ टीकाकरण केंद्र पहुच कर कोवैक्सिन का पहला डोज लगाकर लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया।टीकाकरण केंद्र उतई में स्वास्थ्य विभाग का सुपरवाइजर मुकेश मेश्राम व उनकी टीम एवं पुलिस विभाग आरक्षक भारती का विशेष योगदान मिल रहा है।
