आमालोरी गायत्री शक्ति पीठ में गुरू पूर्णिमा मनाया गया , गुरु ही सर्वोच्च _ डा दयाराम साहू


 पाटन। गुरू पूर्णिमा पर कोविड 19 के नियमो का पालन करते हुए आमालोरी गायत्री मंदिर प्रांगण में गायत्री परिवार के स्वजनों द्वारा गुरू पूर्णिमा पूजा अर्चना के साथ मनाया गया, गुरू पूजन  यज्ञ हवन कर विश्व शांति ,सद्भावना , व विश्व जन कल्याण के लिए आह्वान किया गया  ।शनिवार गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ आमालोरी में आयोजित कार्यक्रम में एस आर बांधे  एवम लोकनाथ साहू समन्वयक ज़िला दुर्ग शांति कुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि  के रूप में उपस्थित रहे ।एस आर बांधे पूर्व एस डी एम ने परम् पूज्य गुरुदेव युग दृष्टा श्रीराम शर्मा जी के जीवनी एवम गायत्री परिवार की स्थापना में युग निर्माण योजना का उद्देश्य को सारगर्भित से चित्रण किया ।समन्वयक लोकनाथ साहू  ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली है कि युग दृष्टा श्री राम शर्मा जी हमारे सतगुरु है जो मानव जीवन को बोध कराने हमे शक्ति प्रदान करते हैं ।कार्यक्रम  अखण्ड जाप से प्रारम्भ होकर हवन एवम् संकल्प के साथ प्रबुद्धजनों के आशीर्वाद आशीष के साथ संपन्न हुआ ।प्रतिकात्मक रूप में उपस्थित सेवानिवृत्त शिक्षक तेजराम कृपाल ,श्यामसुंदर परासर , बिसाहू राम चंदन , लतेलू राम वर्मा, भागवत वर्मा, का स्वागत  सम्मान किया गया ।
 स्वागत  उत्बोधन व संचालन अशोक सिंग ने की और अंतिम उत्तबोधन  प्रमुख ट्रस्टी पूर्व विधायक डा दयाराम साहू की व अपने अपने उतबोधन में गुरू की महिमा ,गुरु महत्ता व गुरु कृपा के विषय में बताते हुए गुरु के सर्वोच्च माना ।  मुंडेरा वाले आरती यादव व उनके परिवार ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिए ।कार्यक्रम में  संरक्षक नीलमणि भारद्वाज , वेदनाथ चंद्राकार , दानेश्वर वर्मा ,महेश वर्मा ,दीना चंद्राकार , विष्णु साहू , सुनील देवांगन , टी आर ठाकुर , जगन देवांगन , अश्वनी साहू, श्रीमती पुष्पा बंछोर ,श्रीमती जय श्री वर्मा , शकुन चंद्राकार , उषा चंद्राकार , शारदा चौहान , सहित  गायत्री परिवार से उपस्थित रहे ।  सह ट्रस्टी  एस आर आडिल ने आभार प्रकट किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *