नगर साहू समाज उतई की सराहनीय पहल: कफन के बदले दान पेटी में राशि डालकर मृतक के परिवार का किया जाएगा आर्थिक सहयोग

रिपोर्टर:रोशन सिंह बम्भोले

उतई ।नगर साहू समाज उतई की बैठक सामुदायिक कर्मा भवन शीतला नगर उतई में किया गया।बैठक की शुरुआत भक्त माता कर्मा की तैल चित्र में माल्यार्पण कर आरती उतार कर किया गया।नगर साहू समाज के युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा अपने स्वयं के खर्च से नगर के सभी 48 पार प्रमुखों को दान पेटी प्रदान किया गया,यह दान पेटी के किसी सामाजिक घर मे देहांत जो जाने के बाद पारिवारिक,सामाजिक जनों के द्वारा कफ़न के लिए कपडे दिए जाते है उन्हें न देकर उस दान पेटी में अपने स्वेच्छा अनुसार कुछ रकम डाल दे जो मृतक के परिवार जनों के लिए आर्थिक सहयोग मिल जाए। जिससे वह अपने कार्यक्रम के खर्च में लावे या फिर वह उस दान पेटी में आए हुए रकम को समाज को दान करे या फिर पौधा रोपण कार्य मे लगाए वे उनके ऊपर निर्भर करेगा।इस दौरान नगर साहू समाज अध्यक्ष सुमन्त साहू सचिव रोहित साहू कोषाध्यक्ष हिमांचल साहू संयोजक सुमन्त साहू ऋषि साहू सुकवारो साहू टिकेश्वरी साहू खुमान सिंह साहू तुलाराम साहू लखन लाल साहू ईश्वर साहू नारायण साहू लक्ष्मण साहू कुशाल साहू आदि थे।बैठक का समापन राष्ट्रगीत के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *