गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के द्वारा अनुसूचित जाति विकास प्रधिकरण मद अंतर्गत विभिन्न कार्यों के लिए 30.82 लाख रूपये की स्वीकृति

रिपोर्टर- रोशन सिंह बम्भोले

उतई।दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक व प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के द्वारा अनुसूचित जाति विकास प्रधिकरण मद अंतर्गत विभिन्न कार्यों के लिए 30.82 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान किया गया है ।जिसमे ग्राम डुमरडीह में सी सी सड़क निर्माण उलफी के घर से तालाब तक राशि 1.50 लाख ,पंचायत भवन में पेवर ब्लॉक कार्य राशि 3 लाख,सी सी सड़क निर्माण कोमल घर से मुख्य सड़क तक राशि 2 लाख, ग्राम खोपली में सी सी सड़क निर्माण इशुन साहू से ललिता घर तक राशि 2 लाख 50 हज़ार, कलामंच निर्माण वार्ड क्रमांक 2 और वार्ड क्रमांक 14 में स्वीकृत राशि 1.50 लाख,ग्राम पंचायत घुघसीडीह में सी सी सड़क निर्माण योगेश रजक घर से विजय निषाद के घर तक राशि 2.82 लाख, ग्राम पंचायत पुरई में मानस भवन के सामने डोम(शेड) निर्माण स्वीकृत राशि 10 लाख,ग्राम पंचायत चिंगरी में मंगल भवन निर्माण धोबी मोहल्ला स्वीकृत राशि 6 लाख प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *