पाटन। कबीर आश्रम सेलूद में आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर में सात्विक चौका आरती यज्ञ का आयोजन किया गया है l जिसमे आश्रम के साहित्य वेदांताचार्य महंत श्री सुकृतदास शास्त्री जी के द्वारा बहुत सुंदर प्रवचन के साथ इस पावन अवसर पर सत गुरु कबीर साहेब से समस्त हंसजन के लिए सुख समृद्धि की कामना किया गया l इस अवसर पर ग्राम पंचायत सेलूद के सरपंच श्रीमती खेमिन साहू द्वारा समस्त ग्राम वासियों के लिए मंगल कामना की गई l कार्यक्रम में दूर-दूर से संत जन पधारे हुए है l
कबीर आश्रम सेलूद में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सात्विक चौका आरती का आयोजन हुआ
