दुर्ग। जीना है तो वृक्ष लगाएं अभियान के तहत जीविका महिला स्व सहायता समूह बोरसी के सदस्यों द्वारा गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर घर घर जाकर निःशुल्क वैदिक एवं औषधीय पौधे एवं मिष्ठान वितरण किया गया । समिति की अध्यक्षा एवं हमर फुलवारी बोरसी की संचालिका श्रीमती ललेश्वरी साहू ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना से जन धन की जो क्षति हुई है उसके लिए कहीं न कहीं मानव समाज मे पर्यावरण के प्रति जागरूकता की कमी है । आज विकास के नाम पर हम वृक्षों को काटते जा रहे है जिससे पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है । हमें स्वयं एवं अपनों के भविष्य के लिए अभी से सार्थक प्रयास करते हुए अधिकाधिक पौधे लगाने की आवश्यकता है । जीविका महिला स्व सहायता समूह के द्वारा बोरसी मुक्तिधाम, आंगनबाड़ी एवं अन्य शासकीय जगहों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही है । आज बोरसी वार्ड में लगभग 100 पौधे का निःशुल्क वितरण किया गया ।

वार्ड पार्षद श्रीमती गायत्री साहू ने महिला समिति के इन सृजनात्मक एवं प्रकृति संरक्षण कार्यों की भूरि भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि महिला जब घर से बाहर निकल कर ऐसे पुनीत कार्य मे सहभागी बन रहे तो निश्चित ही लोगों में जागरूकता आएगी । उन्होंने समिति के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की । वार्ड की की नागरिक शिक्षिका श्रीमती उपासना साहू ने भी प्रकृति संरक्षण के इस पहल के लिए महिला समिति को बधाई दी । इस अवसर पर जीविका महिला स्वसहायता समूह की अध्यक्ष एवं हमर फुलवारी की संचालिका श्रीमती ललेश्वरी साहू, भारती साहू, पिंकी साहू , दमयंती साहू, टुमेश्वरी साहू, किरण साहू, आरती यादव, सतरूपा यादव, पेमेश्वरी साहू, दुलेश्वरी साहू, रेखा साहू, पामेश्वरी साहू, तेजेश्वरी साहू सहित सदस्य गण उपस्थित थे ।
