पाटन। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य,शिक्षा के प्रति काफी सजग है। युवाओ औऱ महिलाओ के व्ययाम के लिए पाटन विधानसभा छेत्र के अधिकांश गाव में ओपन जिम लगाया जा रहा है । कुर्मिगुंडरा पंचायत में जिला पंचायत सदस्य दुर्गा कमलेश नेताम, जनपद सदस्य वन्दना वर्मा, सेक्टर प्रभारी हुला राम वर्मा, गौठान अध्यछ खिलावन देवांगन, सरपंच पार्वती आडिल के द्वारा ओपन जिम का लोकार्पण किया गया। जिला पंचायत सदस्य दुर्गा नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में आवागमन को ध्यान में रखते हुए जहाँ चौड़ी चौड़ी सड़को का जाल बिछा रही है । वही किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने फसल का दाम बड़ा दिया। सिचाई सुविधा को दुरुस्त करने पुराने बांध नदी नाले में बने स्टाप डेम को पुरजीवित करने के अलावा नए स्टाप डेम चेक डेम का निर्माण कर रही है। जनपद सदस्य ने कहा कि ओपन जिम लगने से लोगो का स्वास्थ्य ठीक रहेगा साथ ही युवाओ को आर्मी पुलिस भर्ती में जाने के लिए फिटनेश बनाने में मदद मिलेगी । सरपंच पार्वती आडिल ने कहा कि युवाओ महिलाओं बच्चो के स्वास्थ्य खेल कूद औऱ मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए खेल मैदान में जिम झूला फिसल पट्टी बाली बाल बैडमिंटन क्रिकेट ग्राउंड बनाया जा रहा है साथ ही सामुदायिक सौचालय बनाने के अतिरिक्त मैदान के चारो तरफ छाया दार पौधे लगाने की आवस्यकता बताई।

वृक्षारोपण के लिए डी एफ ओ वन विभाग को पत्र भेजा गया है। जल्द ही वन विभाग द्वारा पौधे लगाए जाएंगे। सरपंच ने कहा कि जब से ओपन जिम लगा है तब से देर रात तक बच्चे व युवा वर्ग मैदान में खेलते है।जिनको ध्यान में रखते हुए मैदान के चारो तरफ एल ई डी लाइट लगाकर मैदान को प्रकाशमय किया गया है। लोकार्पण के अवसर पर पंच दिलीप वर्मा,राजेश साहू, कामिनी ठाकुर, कुसुम यादव, धनमत साहू, नन्दनी ठाकुर,परमानंद साहू, सारदा ठाकुर,टेवन पटेल, सत्येंद्र साहू, ढालू ढीमर ,इंद्राणी यादव, ईष्वरी ठाकुर, राजकुमारी यादव,चन्द्रिका साहू, बलदाऊ ठाकुर, दिलीप ठाकुर,बोधन साहू, भागी विष्वकर्मा, मुकेश वर्मा के अलावा ग्रामीणजन उपस्थित थे।
