रवेंद्र दीक्षित
?24 घंटे के भीतर अपहृता को सकुशल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार
?नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
? नाबालिक को बहला फुसलाकर लगातार करता रहा शारीरिक शोषण,
? आरोपी को पीपरछेड़ी कमारपारा से घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया,
? सिटी कोतवाली गरियाबंद की त्वरित व बड़ी कार्यवाही,
? दुष्कर्म करने वाला आरोपी को भेजा गया जेल।
मामला सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्र का है जहां के एक प्रार्थी ने दिनांक 22.07.2021 को सिटी कोतवाली गरियाबंद में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि कोई अज्ञात व्यक्ति इनके नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया की रिपोर्ट पर तत्काल धारा 363 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया।
मामला गंभीर एवं बालिका के अपहरण से सम्बंधित होने पर घटना की जानकारी तुरंत जिला के आला अधिकारियों का दी गई जिसके बाद पुलिस महानिदेशक छ०ग० तथा पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर के द्वारा महिला/बच्चों से संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने के संबंध में जारी दिशा-निर्देश के परिपालन में जिला गरियाबंद के पुलिस कप्तान पारुल माथुर के दिशा-निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, संतोष महतो के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक वेदवती दरियो द्वारा टीम बनाकर अपहृता की सकुशल बरामदगी तथा आरोपी की पता तलाश में जुट गये। मुखबीर सूचना व सायबर सेल की सूचना पर पीपरछेड़ी के कमारपारा से आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार किया गया तथा आरोपी के कब्जे से अपहृता को बरामद किया गया। जिसके बाद आरोपी को धारा 363, 366, 376(3)भादवि 4 पॉक्सो में आज दिनांक 23.07.2021 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली गरियाबंद निरीक्षक वेदवती दरियो, सउनि राजेशचंद मिश्रा, प्र०आर० कुबेर बंजारे, मनीष वर्मा, आर० मुरारी यादव, शिवलाल तिर्की, मनीष चेलकर, दिलोचन रावटे, रविशंकर सोनवानी, सत्यप्रकाश देवांगन, म0आर0 निलकुसुम खलखो की सराहनीय भूमिका रही।
*गिरफ्तार आरोपी:-
*शिवकुमार नागेश पिता कामता प्रसाद नागेश उम्र 25 साल साकिन मदनपुर थाना पीपरछेड़ी जिला गरियाबंद (छ. ग.)*
