रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा पोषण सुरक्षा के ऊपर विगत वर्षों से किए जा रहे कार्य को विगत सप्ताह में वजन तिहार का सहयोग मिला. जिले में 6 जुलाई से 16 जुलाई तक मनाया गया वजन तिहार के दौरान रिलायंस फाउंडेशन राजनांदगांव के द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आंगनवाडी में आने वाली महिलाओं को पोषण के संबंधित जानकारी दिया, अन्य नवागांव, कीरगी, बोदेला, मुंदगांव, सिवनीखुर्द, खपरीकला राजनांदगांव, मचानपार, खैरी, धनगांव, सालिकझीटिया, पेटेश्री बांसुला, मकरंदपुर, मे कुल 133 महिलाओं एवं किशोरियों को पोषण से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने में रिलायंस फाउंडेशन ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ में सहयोग किया.
आंगनवाड़ी में आने वाले 5 वर्ष से छोटे बच्चों का वजन पोषण स्तर की जांच करने के लिए वजन लिया गया, सभी माताओं को जानकारी उपलब्ध कराई गई कि पोषण के लिए उचित आहार से कुपोषण को कैसे दूर किया जा सकता है
फाउंडेशन के सहयोग से इन सभी गांवों में पोषण वाटिका यानी रिलायंस न्यूट्रिशन गार्डन को बनाने के लिए सहयोग किया जा रहा है, रिलायंस न्यूट्रिशन गार्डन या पोषण वाटिका मात्र 710 वर्ग फुट के जमीन पर बना हुआ वृत्ताकार सब्जी का बगीचा होता है जिसमें व 7 रास्ते व 14 क्यारियां के बेड में परिवार के लिए पसंद की सब्जियां पूरे वर्ष भर उगाई जाती हैं. जिन सब्जियों का उपयोग परिवार अपने जरूरत के हिसाब से करता है और कुपोषण को दूर भगाने में मदद करता है.
इन सभी गांव में अब तक 60 पोषण वाटिका को बनाने में सहयोग किया जा चुका है जिन से हरी व ताजी सब्जियां महिलाएं अपने घर में प्रतिदिन अपनी जरूरत के हिसाब से कर रही हैं.
कुपोषण को दूर भगाने के लिए रिलायंस फाउंडेशन प्रतिबद्ध है. इसके लिए पोषण मेला का आयोजन भी गांव में समय-समय पर किया जाता रहा है..
कोरोना काल में आंगनबाड़ी को बेहतर काम करने, स्वस्थ व सुरक्षित रहने के लिए रिलायंस फाउंडेशन की ओर से सैनिटाइजर व मास्क का वितरण भी किया गया.
