जब कलेक्टर बने टीचर बच्चों से पूछा मैथ्स का सवाल, बच्चों ने दिया सवाल का जवाब

जब कलेक्टर बने टीचर बच्चों से पूछा मैथ्स का सवाल, बच्चों ने दिया सवाल का जवाब

कलेक्टर ने किया स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल का निरीक्षण

छुरा:-कलेक्टर निलेश क्षीरसागर आज छुरा विकासखण्ड के दौरे पर स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल का निरीक्षण किया। उनके साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल भी मौजूद थे ।शिक्षिका के अध्यापन के दौरान वे बच्चों के सीखने की क्षमताओं का आंकलन करते रहे। शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय छुरा की शिक्षिका श्रीमती रेणु देवांगन कक्षा दसवीं की गणित विषय का अध्यापन कर रही थी। इस दौरान कलेक्टर ने उनकी पढ़ाने की तकनीक का अवलोकन किया। कलेक्टर ने ब्लैकबोर्ड पर गणित के सवाल बच्चों को दिए । इस दौरान घातांक के सवाल को समझाया जा रहा था। कलेक्टर ने भी इसी पाठ से संबंधित प्रश्न पूछे और बच्चों को सवाल हल करने के लिए पर्याप्त समय दिए ।तत्पश्चात उन्होंने विद्यालय भवन का निरीक्षण किया इसी परिसर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का संचालन किया जा रहा है ।कलेक्टर ने परिसर का अवलोकन करते हुए साफ सफाई और भवन को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए । उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को कहा की एक सप्ताह के भीतर पूरी तैयारी जाए और अधूरे निर्माण कार्य को पूरा किया जाए। उन्होंने उन्होंने विद्यालय में सुब्यवस्थित लेब स्थापित करने के साथ स्कूल परिसर में पेवर ब्लाक लगाने के निर्देश दिए ।इस दौरान उनके द्वारा शिक्षकों से परिचय लिया गया। साथ ही परिसर और विभिन्न कक्षाओं का भी अवलोकन किया गया । निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर ने बच्चों से दिए गए सवाल का जवाब पूछा। बच्चों ने सही जवाब देते हुए इसे विस्तार से समझाया भी। कलेक्टर ने बच्चों को शाबासी देते हुए उन्हें नियमित तौर पर मुहल्ला क्लास में आने कहा। शिक्षकों को भी मनोयोग से मुहल्ला क्लास संचालित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया एवं आनलाइन कक्षा, मोहल्ला क्लास का हो रहा संचालन का भी देखा। अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती अंकिता सोम ने अनुविभाग के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान कलेक्टर ने कई आवश्यक निर्देश दिए । जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रुचि शर्मा शिक्षा विभाग के डीएमसी श्याम चंद्राकर, प्राचार्य, पी एम पैकरा,प्राचार्य प्रदीप कुमार मिश्रा, के के साहू, भूपत कनोजे,लारेंस महिलाने, चन्द्रवती सिन्हा, रेखा प्रधान,रेणु देवांगन,सीमा सिंह,वंदना देवांगन, नेहा जायसवाल, उन्नति शुक्ला,एकता शर्मा,होमेश्वरी ठाकुर,भुखन ठाकुर,नवरोत्तम, पार्वती, : मोहल्ला कक्षा आज श्रीमती। राजेश्वरी वर्मा जमुना चंद्राकर बूंदा साहू ऑनलाइन क्लास कुमारी ममता साहू डी श्रीदेवी द्वारा लिया गया समस्त स्टाफ उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *