मंत्री कवासी लकमा भी थे शामिल
छत्तीसगढ़ मछुवा कल्याण बोर्ड के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने आज मछुवा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष माननीय एम. आर. निषाद जी (कैबिनेट मंत्री दर्जा) के साथ मुख्यमंत्री निवास मे मुख्यमंत्री श्भूपेश बघेल जी से मिलकर धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया। मछली पालन मंत्री माननीय अरविंद चौबे जी से मिलकर आभार प्रकट किया तथा शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।अध्यक्ष निषाद जी के साथ उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र धीवर, सदस्य श्री दिनेश फूटान, देव कुमार निषाद,श्रीमती अमृता निषाद, श्री विजय ढीमर, श्री आर. एन. आदित्य तथा श्री प्रभु मल्लाह उपस्थित थे।
मछुवा कल्याण बोर्ड के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मिलकर माना आभार
