बेमेतरा–भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष माननीय श्री विष्णुदेव साय जी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन माननीय पवन साय जी की सहमति से किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी के द्वारा किसान मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी सहित जिला सोशल मीडिया प्रभारियों व सह प्रभारियों की घोषणा की गई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय , प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय , किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने सभी नव नियुक्त प्रभारियों व सह प्रभारियों को बधाई दी।
हमारे सभी नव नियुक्त प्रभारी केंद्र सरकार की योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुचाएंगे साथ ही राज्य सरकार के वादाखिलाफी व दोषपूर्ण नीति से नागरिकों को अवगत कराएंगे। मैं सभी पदाधिकारीयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।


