रिपोर्टर:रोशन सिंह बम्भोले
उतई।छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज ने राज्य सरकार द्वारा रजक बोर्ड बनाने पर धोबी समाज ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का धोबी पगड़ी से नवाज कर अभिनंदन किया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज निर्मलकर के साथ राज्य भर से पहुंचे सामाजिक मुखिया लोगों ने कहा- देशभर में छत्तीसगढ़ सरकार धोबी समाज के लिए मॉडल बन चुका है यह मांग मध्य प्रदेश से उठी थी लेकिन मध्यप्रदेश में अभी तक रजक बोर्ड नहीं बन पाया जबकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आयोजित समाज के अधिवेशन में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान आश्वासन दिया था, लेकिन 13 जनवरी 2019 के रजक महोत्सव के आयोजन में समाज जनों द्वारा की गई मांग का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पूरा कर दिखाया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समाज के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा- सरकार सभी समाज के विकास के लिए संकल्पित है और धोबी जाति जो पौनी पसारी में आता है उसको संगठित करना अपना कर्तव्य समझती है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष खनिज विकास निगम के चेयरमैन गिरीश देवांगन भी उपस्थित थे। समाज के प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर के साथ प्रदेश प्रवक्ता अमन निर्मलकर दुर्ग जिला महिला विंग अध्यक्ष रामबाई निर्मलकर प्रदेश युवा महासचिव एवं दुर्ग जिला प्रभारी प्रदीप निर्मलकर दुर्ग जिला अध्यक्ष सतीश रजक दुर्ग जिला महिला विंग महासचिव खुसी निर्मलकर दुर्ग शहर अध्यक्ष ज्योति निर्मलकर महासमुंद जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सीमा देवानंद निर्मलकर, पार्षद उमा चंद्रहास निर्मलकर, बेलतरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मधु पवन निर्मलकर,रोशनी निर्मलकर मुंगेली जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद रजक, प्रादेशिक युवा प्रदेश अध्यक्ष गिरधारी बरेठ, प्रदेश महासचिव बजरंगी छाटा, पवन निर्मलकर, महासमुंद जिला अध्यक्ष देवानंद निर्मलकर, युवा अध्यक्ष उमेश निर्मलकर, आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक भागबली निर्मलकर, बिलासपुर अनेक पदाधिकारी शामिल हुए।
