समिति के साथ मितानिनो ने चलाया महिला हिंसा रोको अभियान 80 गांव में निकाली रैली एवं ग्रामीणों को दिखाया नाटक


देवरीबंगला / राज्य स्वास्थ्य संसाधन केंद्र के निर्देश पर मितानिन कार्यक्रम के कार्यकर्ताओं ने ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति के साथ मिलकर महिला हिंसा रोको अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को घरेलू हिंसा, मारपीट, प्रताड़ना से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत ग्राम में रैली, नाटक, नारा लेखन तथा गोष्ठी की जा रही है। जिसमें विधि विशेषज्ञ, वकील तथा पुलिस प्रशासन भी सहयोग कर रहे हैं। स्वस्थ पंचायत समन्वयक अनीता रामटेके ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति लगातार हिंसा बढ़ती जा रही है। बात बात पर उनसे दुर्व्यवहार किया जाता है। महिलाएं डर के कारण अपने ऊपर हुई हिंसा को बता नहीं पाती। इसके लिए ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति मदद करेगी। ग्राम सुरेगांव, भेड़ी(सु), परसाडीह(सु), बुंदेली, मांगचुआ, उरेटा,कोबा,सेमरडीह,भुरकाभाट,बिजौरा,बनगाव,सिरपुर,करियागोदी, फुलसुंदरी, राणाखुजी, सहीत 80 से अधिक गांवों में महिला हिंसा पर जागरूकता रैली निकाली गई। अभियान में ब्लॉक समन्वयक शोभा शर्मा, चंद्रप्रभा सुधाकर, स्वस्थ पंचायत समन्वयक नैन साहू, मितानिन प्रशिक्षक सुशीला साहू, केशव शर्मा, सीमा यादव, ममता साहू, परवीन बेगम, दीपमाला श्रीवास्तव, खेमिन झारिया, ऐश्वर्या तिवारी, डामिन साहू, मधुसूदन, प्रीतमलाल, रोहित चुरेंद्र, अकालूराम कोसमा सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *