पाटन। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग केे नव नियुक्त प्राधीकृत अधिकारी जवाहर वर्मा का आज वृहत्ताकार सेवा समिति सेलूद संचालक मंडल के सदस्यों एवं कर्मचारियों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संचालक मंडल सदस्य रमेश देवांगन ने जवाहर वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि हमारे बीच के एक सदस्य जिला सहकारी बैंक के सबसे बड़े पद पर आसीन हुए है। ये हम सबके लिए गर्व की बात है।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष जवाहर वर्मा ने कहा ये क्षण मेरे लिए नही बल्कि पूरे सेलूद सोसायटी और ग्राम के लिए गौरव की बात है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक छोटे से कार्यकर्ता को बहुत बड़ी जवाबदारी दिया है। इसके 62 बैंक शाखा 319 सोसायटी है जिसमें बालोद से बेमेतरा जिला भी शामिल है।

आभार प्रदर्शन मोहित देशमुख ने किया। मौके पर प्रमुख रूप से समिति प्रबंधक लक्ष्मीनारायण चन्द्राकर, कांति साहू, रामाधार यादव,मोरध्वज साहू, रतनू यादव,दिलीप कुर्रे,केशव साहू,रोमन वैष्णव,जितेंद्र साहू, लिलेश्वर निर्मलकर,चंपा यादव सहित अन्य उपस्थित थे।
