धूमा में आयोजित श्रीराम कथा को यू-ट्यूब के माध्यम से 3 करोड़ से अधिक लोगों ने किया कथा श्रवण

पाटन। विकासखण्ड के ग्राम धूमा में आयोजित श्री राम कथा को यूट्यूब के माध्यम से अब तक तीन करोड़ से अधिक लोगों ने कथा श्रवण किये है। श्रीराम कथा को देखने वाले निरंतर बढ़ रहे है।
इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आयोजक समाजसेवी शैलेश मिश्रा ने कहा श्रीराम जी की कृपा पूज्य राजन महाराज के अशीर्वाद से पाटन क्षेत्र सहित पूरे छत्तीसगढ़, देश एवं विदेश में लोगों ने श्रीराम कथा का रसपान यू-ट्यूब के माध्यम से कर रहे है। गौरतलब हो कि चार साल पहले जब आयोजन हुआ था तब प्रतिदिन हजारों लोग कथा श्रवण करने आते थे। समाजसेवी शैलेश मिश्रा ने इस स्नेह के लिये लोगो के प्रति आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *