रिपोर्टर-परमेश्वर कुमार साहू
गरियाबंद। इस वक्त एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है।महासमुंद जिले से विचरण करते हुए हाथी गरियाबंद जिले के वन परिक्षेत्र पांडुका के फुलझर बीट स्थित घटारानी के जंगल में पहुंच गया है।जिससे एक बार फिर क्षेत्र में दहशत का माहौल है।घटारानी धाम के दुकानदारों ने कुछ देर पहले इसकी जानकारी News24carate को देते हुए हाथी के मल – मूत्र की तस्वीर भेजे है और जानकारी दिए कि हाथी घटारानी मार्ग में स्थित फेसिंग तार को तोड़ जंगल में प्रवेश किया है।इसकी पुष्टि के लिए वन विभाग के बिडगार्ड राहुल श्रीवास को फोटो भेजा गया तो मौके पर पहुंचकर हाथी का होना बताया।हालांकि जंगल में हाथी किस और गया है इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।वन विभाग द्वारा लोगो की सुरक्षा को देखते हुए आस पास के गांवों को अलर्ट किया गए है।वहीं घटारानी वाले लोगो को सावधान रहने और जंगल की न जाने की अपील किया है।
